• Home
  • खेल समाचार
  • रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
Image

रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान


BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव किया है. रजत पाटीदार ने बीसीसीआई के सामने अपनी स्थिति साफ करते हुए बताया कि वह अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें आगामी टूर्नामेंट से बाहर रखा जाए.

रजत पाटीदार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था, जबकि तिलक वर्मा टीम को लीड कर रहे होंगे. उन्हें इंडिया ए के स्क्वाड में आयुष बदोनी ने रिप्लेस किया है. बडोनी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. रणजी ट्रॉफी में अब तक 4 मैच खेलकर 559 रन बना चुके हैं. आयुष के बल्ले से दो डबल सेंचुरी भी निकली हैं. दूसरी ओर रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन कतर में होगा और टूर्नामेंट की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. इंडिया ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के साथ खेलेगी.

इस टीम में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. वहीं यह हर्षित राणा के लिए भी वापसी सीरीज होगी, जो पिछले कई महीनों से चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी गेम फिटनेस साबित करने के बाद हर्षित की टीम इंडिया में वापसी संभव है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल



Source link

Related Posts

हैमिल्टन में भारत ने खेले हैं 12 वनडे, जानें हैं कैसा है रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

कितनी अमीर हैं SRH की सीईओ काव्या मारन? जानें नेटवर्थ

सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या कारण जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिरुद्ध…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बदलाव, वेस्टइंडीज ने लगाई छलांग; कहां है टीम इंडिया?

बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है. सीरीज के पहले…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, टॉस के बाद हुआ रद्द; फैंस निराश

हैमिल्टन में मंगलवार (10 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top