• Home
  • ताजा खबरें
  • गिरिडीह से नवादा तक पुलिस को छकाया, पकड़ा गया मास्टर हैदर अली हत्याकांड का आरोपी
Image

गिरिडीह से नवादा तक पुलिस को छकाया, पकड़ा गया मास्टर हैदर अली हत्याकांड का आरोपी


गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के चर्चित मास्टर हैदर अली हत्याकांड में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मो. सनाउल्लाह अंसारी के रूप में हुई है, वह धनवार थाना क्षेत्र के खोरिमहुआ गांव का रहने वाला है.

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि बीते 5 नवंबर 2026 को मो. हैदर अली के साथ पहले मारपीट की गई थी. इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनवार थाना में कांड संख्या 287/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, CM को लिखी चिट्ठी

आरोपी के बिहार के नवादा में छिपे होने की मिली थी सूचना

इसी बीच 8 नवंबर को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड का एक आरोपी घटना के बाद बिहार के नवादा में छिपकर रह रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक विशेष टीम तैयार की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को नवादा रवाना कर दिया. पुलिस टीम ने नवादा में आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू की. 

गिरिडीह की होटल में छिपा था आरोपी

पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर आरोपी नवादा छोड़कर वापस गिरिडीह पहुंच गया. यहां उसने धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिपने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की नजरों से ज्यादा दिनों तक बच नहीं सका. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महाराजा होटल में छापेमारी की और आरोपी मो. सनाउल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

इस पूरी कार्रवाई में धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. मास्टर हैदर अली हत्याकांड में इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.

गिरिडीहः बराकर नदी के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच



Source link

Related Posts

यूपी में कांग्रेस मजबूत सीटों से शुरू करेगी रैलियां, इन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अभियान को जोर देने की तैयारियों में है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

यूपी चुनाव से पहले बड़े तहलके के आसार? सौरव दास ने सीएम योगी पर किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान वोट कटने के दावे…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पिघले बृजभूषण सिंह! बोले- ‘कोई गलत काम नहीं कर रहे’

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

बिहार में CM सम्राट का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों को किया सस्पेंड

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा एक्शन लिया है. सहयोग शिविर के दौरान भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top