• Home
  • ताजा खबरें
  • यूपी में कांग्रेस मजबूत सीटों से शुरू करेगी रैलियां, इन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता
Image

यूपी में कांग्रेस मजबूत सीटों से शुरू करेगी रैलियां, इन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अभियान को जोर देने की तैयारियों में है. पार्टी वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को मुद्दा बनाकर प्रदेश में रैलियों की शुरुआत करेगी.

ये अभियान कांग्रेस सबसे पहले उन क्षेत्रों से शुरू करेगी जहां पर पार्टी की स्थिति मजबूत होगी. पार्टी छह सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों के साथ ही उन सीटों पर भी काम करेगी जहां पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था.

‘कांग्रेस के हाथ मुसलमानों के खून से रंगे’, बोले ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष

जिनके नाम कटे उन्हें रैली में करेंगे शामिल 

कांग्रेस इसी महीने के आखिरी सप्ताह से प्रदेश में चुनावी अभियान शुरू कर सकती है. इसको लेकर प्रदेश और केंद्रीय संगठन के पदाधिकारी अंतिम रूप देने में लगे हैं. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ विपक्ष की घेराबंदी के साथ ही प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को भी मुद्दा बनाएगी. कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरने में लगी है. कांग्रेस अपनी रैलियों के मंच कर उन्हें भी जगह देगी जिनके नाम मतदाता सूची के पुनरीक्षण में काटे गए हैं. ऐसे लोगों से संपर्क कर उन्हें रैलियों में बुलाने की योजना है.

प्रियंका गांधी कर रही समीक्षा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के लगातार उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ बैठक कर रही हैं. बैठक में उन्होंने प्रदेश में रैलियों के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए गए थे. इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन क्षेत्रों की पहचान शुरू कर दी है, जहां से चुनावी अभियान को गति दी जा सकती है. रैलियों में मतदाता सूची से नाम कटने वाले लोगों को सामने लाकर पार्टी अपने आरोपों को जनता के बीच रखने की तैयारी कर रही है.

रैलियों में दिख सकती है सपा-कांग्रेस की एकजुटता

कांग्रेस की रणनीति इन रैलियों के जरिए विपक्षी एकता का संदेश देने की भी है. इसके लिए समाजवादी पार्टी को भी कार्यक्रमों में आमंत्रित करने पर विचार किया जा रहा है. दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान विपक्षी दलों की एकजुटता के बाद यूपी में भी इसी तरह का राजनीतिक संदेश देने की तैयारी है. यदि सपा इसमें शामिल होती है तो मिशन-2027 से पहले गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है.

 



Source link

Related Posts

गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारी तेज, CM योगी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला गुढ़मुक्तेश्वर तथा तिगरी मेला की तैयारियों की मंगलवार को…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

उत्तराखंड: मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा. राजधानी देहरादून के गांधी…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

36 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, होमस्टे कारोबार को बूस्ट, 130% तक बढ़ी कमाई

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने इस बार पर्यटन कारोबार को भी नई ऊंचाई दी. 36 लाख दीपों…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

योगी सरकार की गोसंरक्षण योजना, 1.82 लाख गोवंश किसानों को सौंपे

उत्तर प्रदेश में गोसंरक्षण के लिए केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय देने तक सीमित नहीं रखा गया है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top