• Home
  • ताजा खबरें
  • अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पिघले बृजभूषण सिंह! बोले- ‘कोई गलत काम नहीं कर रहे’
Image

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पिघले बृजभूषण सिंह! बोले- ‘कोई गलत काम नहीं कर रहे’


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. जब उनसे अखिलेश यादव के लगातार अयोध्या जाने के उद्देश्य पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिन्हें समय के साथ दफन कर देना चाहिए. 

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह अखिलेश यादव को लेकर किए गए सवालों पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते दिखे. उन्होंने कहा कि कुछ सवालों को समय के साथ दफन कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अखिलेश यादव कोई गलत काम नहीं कर रहे, अच्छा कर रहे हैं. अब जो निकालना है वो निकाल लो. बृजभूषण के इस बयान को अखिलेश यादव के अयोध्या दर्शन पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले बड़े तहलके के आसार? सौरव दास ने सीएम योगी पर किया बड़ा दावा

‘केवल पंजाब की बात क्यों, यूपी-बिहार में भी जल रही पराली’

वहीं, पराली जलाने के मुद्दे पर बृजभूषण ने पंजाब सरकार के साथ-साथ कई राज्यों में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब की ही बात क्यों की जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों और बिहार में भी खुलेआम पराली जलाई जा रही है.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बस्ती, गोरखपुर, बलरामपुर और बिहार में भी खुलेआम पराली जल रही हैं. जब इन राज्यों में भी प्रतिबंध है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? अब तकनीक के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि किस खेत में पराली जलाई गई है और किसमें नहीं.

बृजभूषण ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक करने और उन्हें जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि पराली जलने से जमीन को उपजाऊ बनाने वाले कीट भी नष्ट हो जाते हैं, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को ही उठाना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसान जागरूक नहीं हैं और जिन अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए, वे भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि लगातार सवाल उठाने के बावजूद सरकार और प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह सवाल सरकार और प्रशासन से पूछा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस मजबूत सीटों से शुरू करेगी रैलियां, इन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता



Source link

Related Posts

गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारी तेज, CM योगी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला गुढ़मुक्तेश्वर तथा तिगरी मेला की तैयारियों की मंगलवार को…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

उत्तराखंड: मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा. राजधानी देहरादून के गांधी…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

36 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, होमस्टे कारोबार को बूस्ट, 130% तक बढ़ी कमाई

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने इस बार पर्यटन कारोबार को भी नई ऊंचाई दी. 36 लाख दीपों…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

योगी सरकार की गोसंरक्षण योजना, 1.82 लाख गोवंश किसानों को सौंपे

उत्तर प्रदेश में गोसंरक्षण के लिए केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय देने तक सीमित नहीं रखा गया है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top