Image

ममदानी ने किया हमास का सपोर्ट तो भड़के नेतन्याहू, बोले- ‘आपको शर्म…’


इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याह ने मंगलवार को न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि मिस्टर ममदानी आपको शर्म आना चाहिए. हमास का समर्थन करने के लिए आपको शर्म आना चाहिए, वे आतंकवादी राक्षस हैं, जिन्होंने हमारे लोगों की बेरहमी से हत्या की है. 

उन्होंने आगे कहा कि न्यूयॉर्क के यहूदियों के खिलाफ दंगे भड़काने के लिए आपको शर्म आना चाहिए. मैं यूएन जा रहा हूं. मैं हमारे बहादुर सैनिकों के बारे में सच बताऊंगा. मैं आपके बारे में भी सच बताऊंगा.

इसके अलावा नेतन्याहू ने अपने बयान में साफ कहा है कि वह इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण का इस्तेमाल फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल सैन्य कार्रवाई का बचाव करने के लिए करेंगे. 

नेतन्याहू ने वीडियो जारी कर क्या कहा है? 
नेतन्याहू ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मैं संयुक्त राष्ट्र आ रहा हूं. मैं हमारे बहादुर सैनिकों के बारे में सच बताऊंगा. मैं आपके बारे में भी सच बताऊंगा. मिस्टर ममदानी आपको शर्म आना चाहिए। हमास के उन आतंकवादी राक्षसों का समर्थन करने के लिए आपको शर्म आना चाहिए, जिन्होंने हमारे लोगों की हत्या की. न्यूयॉर्क के यहूदियों के खिलाफ दंगे भड़काने के लिए आपको शर्म आना चाहिए.’

सीएनएन न्यूज चैनल से बात करते हुए ममदानी ने कहा था कि नेतन्याहू वॉर क्रिमिनल हैं. फिलिस्तीनी लोगों के जेनेसाइड यानी नरंसहार के सूत्रधार हैं. इस बयान के बाद नेतन्याहू बुरी तरह बिफर पड़े और इस तरह का आक्रमक बयान जारी किया है. 

इसके अलावा ममदानी ने नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की बात भी कही थी. हालांकि, उन्होंने माना कि उनके पास ऐसा करने की पावर नहीं है. साथ ही कहा था कि उनकी इजरायल पर आलोचना को अक्सर गलती से यहूदी विरोध से जोड़ दिया जाता है.

क्यों जारी है इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग
इधर इजरायली अधिकारियों के बयान के अनुसार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले में लगभग 1200 लोग मारे गए थे. वहीं, 251 लोगों को अगवा कर लिया गया था. इजरायल ने इशके जवाब में हवाई और जमीनी हमले किए. इसका मकसद हमास की सैन्य क्षमताओं को खत्म करना था. गाजा से जुड़े मेडिकल ऑफिसर्स ने कहा है कि 73 हजार से ज्यादा फिलिस्तिनी मारे जा चुके हैं. इस संख्या में लड़ाकों और आम नागरिकों के बीच किसी तरह का फर्क नहीं रह गया है. इजरायल ने गाजा में फिलिस्तीनियों के नरसंहार का आरोप को नकारा है. उसका कहना है कि वह हमास के चरमपंथियों से लड़ रहा है. इजरायल ने हमास पर आम नागरिकों को शील्ड की तरह उपयोग करने और बचने का आरोप लगाया है.



Source link

Related Posts

4 F के संकट से जूझ रही दुनिया, एस जयशंकर ने UNGA में बताया समाधान

न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म समिट…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

जोहरान ममदानी की ट्रंप से मुलाकात, मीडिया कवरेज पर बोले- हम उनको बुलाएंगे

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने कार्यक्रम में प्रेस की…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

ट्रंप ने लॉन्च किया अपना TV, मीडिया से विवाद के बीच बड़ा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा का ट्रंप टीवी अब लाइव स्ट्रीमिंग करेगा. इस प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

ड्रोन का जवाब मिसाइल से, मास्को पर हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर किए अटैक्स

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हमले एक बार फिर तेज हो गए हैं. रूस ने…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top