• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ ने तीसरे संडे को मारी लंबी छलांग, ‘धुरंधर 2’-‘गदर2’ समेत तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड
Image

‘रामायण’ ने तीसरे संडे को मारी लंबी छलांग, ‘धुरंधर 2’-‘गदर2’ समेत तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड


रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 12 नए रिकॉर्ड्स बना डाले. फिल्म ने इंडिया में भी 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है साथ ही 950 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मारने के लिए तैयार है.

ऐसे में अब ‘रामायण’ की कमाई में जहां तीसरे फ्राइडे को भारी गिरावट देखने के लिए मिली थी वहीं, फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड रविवार के दिन लंबी छलांग लगाई और थर्ड संडे को कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. इसमें ‘धुरंधर 2’ समेत ‘गदर 2’ और 9 अन्य फिल्मों के नाम शामिल हैं.

‘रामायण’ का डे-18 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ का बिजनेस किया था.
– जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का कारोबार किया था. 
– रणबीर कपूर की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 299.15 करोड़ का बिजनेस किया था.
– इसके साथ ही फिल्म ने 16वें दिन 15.75 करोड़, 17वें दिन 27.65 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने 18वें दिन रात 10.30 बजे तक 35.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ कर लिया है. 

डे बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
18वां दिन (लाइव) 35.60 करोड़ (10.30 बजे तक) 37.8%
टोटल 942.75 करोड़  

तीसरे वीकेंड में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स (नेट)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने रात 10.30 बजे तक अपनी तीसरे वीकेंड में 79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद इसने थर्ड वीकेंड पर कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ (75.95 करोड़), ‘छावा’ (59.25 करोड़), ‘एनिमल’ (35.60 करोड़) और ‘जवान'(34.80 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.

तीसरे संडे ‘रामायण’ ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड (नेट)

इतना ही नहीं, ‘रामायण’ ने तीसरे संडे यानी कि 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 बड़ी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें ‘धुरंधर 2’ (30 करोड़), ‘छावा’ (24.3 करोड़) जैसी अन्य 9 फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए तीसरे संडे को हाईएस्ट कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्में…

1. धुरंधर- 40.3 करोड़
2. रामायण- 35.60 करोड़
3. धुरंधर 2- 30 करोड़
4. छावा- 24.3 करोड़
5. स्त्री 2- 22 करोड़
6. महावतार नरसिम्हा- 18 करोड़
7. गदर 2- 16.1 करोड़
8. जवान- 13.9 करोड़
9. दंगल- 13.68 करोड़
10. एनिमल- 13.5 करोड़

गौरतलब है कि इस लिस्ट से एडवांस बुकिंग में ही ‘पठान’ (12.6 करोड़) पहले ही बाहर हो चुकी थी. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 12.9 करोड़ का कलेक्शन प्री-सेल्स में ही कर लिया था. फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिल रहा है.



Source link

Related Posts

‘वापस आकर खुशी हुई’, फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस पर टाइगर श्रॉफ की पोस्ट, महाराष्ट्र सीएम का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Kartik Aaryan Birthday Special: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था,…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

‘ओम’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, इन 3 फिल्मों को पछाड़ा

धनुष की फिल्म ‘ओम’ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

‘ग्लोबल पीस ऑनर्स’ में रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर को किया सम्मानित, शाहरुख खान की स्पीच ने किया भावुक

शनिवार, 21 नवंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ का आयोजन किया गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top