• Home
  • ताजा खबरें
  • मैहर में किस पर भड़के राजा भैया, बोले- मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए
Image

मैहर में किस पर भड़के राजा भैया, बोले- मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए


उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रधुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आज (22 नवंबर) मां शारदा की पावन नगरी मैहर पहुंचे. यहां उन्होंने त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

दरअसल, हाल ही में राजा भैया के गृह क्षेत्र कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भव्य रामकथा का आयोजन संपन्न हुआ था. इस धार्मिक आयोजन को लेकर भी काफी चर्चाएं और विवाद सामने आए थे. कथा के आयोजन और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. इसी आयोजन के संपन्न होने के बाद राजा भैया पहले चित्रकूट पहुंचे, जहां उन्होंने कामदगिरि की परिक्रमा की और इसके बाद मां शारदा का आशीर्वाद लेने मैहर पहुंचे.

‘सनातन का अपमान करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए’

मैहर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजा भैया ने कहा कि माई की कृपा से इतनी बड़ी कथा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है. इसी के लिए उन्होंने चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा की और अब मां शारदा के दरबार में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया है. वहीं, सनातन धर्म और हिंदुत्व को लेकर राजा भैया ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ”जीवन के किसी भी क्षेत्र में रहने वाला हिंदू हो, उसे मुखर होकर सनातन के पक्ष में बोलना चाहिए. यदि कोई सनातन या देवी देवताओं का अपमान करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.” 

यह कथा कुछ लोगों को खल रही है- राजा भैया

इसके साथ ही कुंडा में आयोजित रामकथा को लेकर उठे विवाद पर भी राजा भैया ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कथा कुछ लोगों को खल रही है, इसलिए इसे जातिवाद का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है.

राजा भैया के इस बयान के साथ ही कुंडा की रामकथा को लेकर चल रही बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है. धार्मिक आयोजन को जातिवाद से जोड़ने की कोशिश पर राजा भैया ने अपनी नाराजगी जाहिर की और सनातन के पक्ष में मुखर होकर खड़े होने की बात कही.

अखिलेश के अयोध्या दौरे का परमहंस आचार्य ने किया स्वागत, राहुल-सोनिया को भी दिया न्योता



Source link

Related Posts

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, विदेशी टीमें होंगी शामिल

योगी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर दिखेगी. भगवान…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अंतिम संस्कार में जा रहे 29 लोग घायल

रामपुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

दिल्ली से हापुड़ के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानें किराया और रूट

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्य के शहरों के साथ परिवहन…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

संजय निषाद का ऐलान, आजमगढ़ में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के नेतृत्व में रविवार (22 नवंबर) को अतरौलिया के कांटा…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top