• Home
  • ताजा खबरें
  • श्रावस्तीः प्रमोशन-स्कूल आवंटन के नाम पर वसूली का खेल? DM ने लिया संज्ञान
Image

श्रावस्तीः प्रमोशन-स्कूल आवंटन के नाम पर वसूली का खेल? DM ने लिया संज्ञान


उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति (प्रमोशन)  और स्कूल आवंटन के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं. हालांकि, जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने प्रकरण में संज्ञान में लेते हुए बीएसए से लिखित रिपोर्ट तलब की है और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं.

दरअसल आरोप है कि ब्लॉक के अंदर मनचाहा स्कूल आवंटित कराने के नाम पर शिक्षकों से 50 हजार रुपये से लेकर 1 से डेढ़ लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूली जा रही है. इस पूरे खेल में ब्लॉक के सभी एसडीआई (BEO) सहित विभाग के जिम्मेदार बाबुओं और अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने बीएसए से लिखित रिपोर्ट तलब की है और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं.

मैहर में किस पर भड़के राजा भैया, बोले- मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए

वसूली के आरोपों पर जिलाधिकारी ने क्या कहा?

श्रावस्ती जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने कहा, “इस विषय में मुझे कुछ अन्य स्रोतों से भी इसी प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई है. इस शिकायत का संज्ञान लिया गया है. इस विषय पर जनपद के बीएसए से लिखित रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट आने के बाद जो भी आवश्यक होगा, उच्च अधिकारियों की एक समिति बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और आरोपों की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा. यदि वास्तव में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डीएम के आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप

जिलाधिकारी के इस सख्त आदेश के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है. अब देखना यह होगा कि बीएसए की रिपोर्ट और उच्च स्तरीय समिति की जांच में कौन-कौन से चेहरे बेनकाब होते हैं और क्या मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इन भ्रष्ट अधिकारियों और बाबुओं पर कोई ठोस कार्रवाई हो पाती है या नहीं.

संजय निषाद का ऐलान, आजमगढ़ में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी



Source link

Related Posts

दिल्ली से हापुड़ के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानें किराया और रूट

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्य के शहरों के साथ परिवहन…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

मैहर में किस पर भड़के राजा भैया, बोले- मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए

उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

संजय निषाद का ऐलान, आजमगढ़ में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के नेतृत्व में रविवार (22 नवंबर) को अतरौलिया के कांटा…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

अजमेर: पिता की बेइज्जती करने वाले की हत्या, नाबालिग दोस्त के साथ बनाया प्लान

अजमेर के केकड़ी में कथित तौर पर पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए 20 साल के…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top