• Home
  • खेल समाचार
  • ‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल
Image

‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल


एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. एक छोटी उम्र का फैन दोनों खिलाड़ियों को नाम लेकर पुकार रहा था, वैभव ने इस पर ध्यान दिया और फैन को टोक भी दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आज इंडिया-ए का मैच पाकिस्तान-ए के साथ है. दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर आ रही है. भारत ने तो नेपाल को 26 रनों पर ऑलआउट कर 300 से अधिक रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहले मैच में खामोश रहा था, अभिषेक शर्मा भी सस्ते में आउट हो गए थे. हालांकि तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्रा के शतकों से भरतने 332 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया. प्रिंस ने 5 और हर्षित ने 4 विकेट लिए, नेपाल 26 रनों पर सिमट गई थी. आज भारत और पाकिस्तान में जो टीम जीतेगी, उसका सेमीफाइनल टिकट कंफर्म हो जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत की नेपाल पर जीत के बाद का है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बॉउंड्री लाइन पर फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. इस बीच एक बच्चा अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को देखकर बहुत उत्साहित था. उसने अपना फोन निकाला और फोटो के लिए कहने लगा. वह अभिषेक और वैभव कह रहा था. इस बीच वैभव ने उसे टोका और कहा, “अभिषेक भैया, अभिषेक नहीं.”

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण कहां?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- ‘गंदा सा एक्शन…’, ग्राउंड पर ऋषभ पंत की मस्ती, लपेटे में आए यशस्वी! वीडियो वायरल



Source link

Related Posts

W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट

जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम

वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा हो और उसमें नोंकझोंक ना हो, ऐसा नहीं हो सकता.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top