Image

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! 200 हिंदू परिवारों के घरों को आग लगाने का दावा


भारत के पड़ोसी मु्ल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के समर्थक हंगामा कर रहे हैं. बता दें कि तारिक रहमान की मौजूदा सरकार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) आवामी लीग पर हिंसा फैलाने की आरोप लगा रही है. दूसरी तरफ से बांग्लादेश अवामी लीग छात्र संगठन के अध्यक्ष अल अमीन रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि आवामी लीग के समर्थक समेत 200 हिंदुओं घर को निशाना बनाया गया है और आग लगा दिया गया है.

बांग्लादेश में आगजनी की घटना के लिए आवामी लीग ने BNP और जमात समर्थकों को जिम्मेदार माना है. उन्होंने मानवाधिकार संगठनों से जांच की मांग की है. इस तरह से बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा के आग में जल रहा है. बीते कई दिनों से बैन की गई पार्टी आवामी लीग और BNP के बीच टकराव जारी है. इस वजह से देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है.

हसीना का देश लौटने की घोषणा

हसीना ने दिसंबर 2026 में भारत से बांग्लादेश लौटने की योजना की घोषणा की थी. सरकार ने उनके नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के अनुरोध को खारिज कर दिया. इसके बाद आवामी लीग के समर्थकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस दौरान कई जिलों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. 18 नवंबर को नरेल में एक जुलूस पर हुए हमले में बीएनपी के दो नेता मारे गए. इसके अलावा 20 नवंबर को नरेल जिले के कालिया उपजिला के बेंदार चार गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े कई घरों और दुकानों पर हमला किया गया और उनमें आग लगा दी गई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के रिश्तेदारों और समर्थकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अवामी लीग के उन कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया, जिन पर इन हत्याओं में शामिल होने का आरोप है.



Source link

Related Posts

ICJ के फैसले को मानने से म्यांमार का इनकार, मामले को UNSC में ले जाने की तैयारी में फ्रांस

म्यांमार में रोहिंग्या नरसंहार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) द्वारा…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

अल्बानिया में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन! PM के इस्तीफे की मांग, क्या है पूरा मामला

अल्बानिया की राजधानी तिराना में शनिवार (21 नवंबर 2026) को सरकार के खिलाफ छात्रों और नागरिकों का प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

भारत के क्यों फैन हुए व्लादिमीर पुतिन? PM मोदी से हुई बात का जिक्र कर क्या कहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सभ्यता और देश की भाषाई विविधता की जमकर तारीफ की है…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

कनाडा में भारतीय मूल के कपल की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने क्या बताया

कनाडा के सरे में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर भारतीय मूल के कपल की गोली मारकर हत्या कर दी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top