अल्बानिया की राजधानी तिराना में शनिवार (21 नवंबर 2026) को सरकार के खिलाफ छात्रों और नागरिकों का प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्रालय के बाहर जमा हो गए, जहां लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्रालय के बाहर भारी जाम लग गया और करीब 2 घंटे तक हंगामा मचाने के बाद लोगों का हुजूम प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग उठाई.
इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में से होते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ भीड़ लगाकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरिकेंडिग लगा दी और लोगों पर नजर बनाए रखा.
#Watch | अल्बानिया में सत्ता के खिलाफ सड़क पर छात्र @_poojaLive | https://t.co/SMm0dUypVm #Albania #Protest #Students #ABPNews https://t.co/ojM4nBQkJR
— ABP News (@ABPNews) November 22, 2026
कई इलाकों में हिंसा
प्रदर्शनकारियों ने शहर के कई इलाकों में हिंसा की, जिसमें से एक जगह पर उन्होंने कूड़ेदान में आग लगा दी. इसके बाद , कुछ प्रदर्शनकारी अल्बानिया के राष्ट्रीय नायक, गेर्गज कास्त्रिओती स्कैंडरबेग के स्मारक पर चढ़ गए और वहां अल्बानिया का राष्ट्रीय ध्वज लहराया. प्रदर्शनकारियों ने लगभग तीन घंटे तक मार्च करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे और अपनी रैली जारी रखी. कुछ प्रदर्शनकारियों ने रामा और अन्य राजनीतिक नेताओं की गिरफ्तारी की भी मांग की. छात्रों के नेतृत्व में हो रहे ये प्रदर्शन मुख्य रूप से देश की एजुकेशन सिस्टम की समस्याओं और युवाओं के लिए अवसरों की कमी पर केंद्रित हैं.
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग क्यों कर रहे हैं?
ये प्रदर्शन अब केवल शिक्षा से जुड़ी मांगों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि एक व्यापक सरकार-विरोधी आंदोलन का रूप ले चुके हैं. प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर भ्रष्टाचार, पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है. उनका यह भी कहना है कि आम नागरिकों और युवाओं को सही आर्थिक अवसर नहीं मिल रहे हैं. विपक्ष और प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक जवाबदेही, चुनावी सुधार और एक कार्यवाहक सरकार की मांग की है.

















