• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Loco Pilot Salary: लोको पायलट बनने के लिए कैसे करें तैयारी, कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
Image

Loco Pilot Salary: लोको पायलट बनने के लिए कैसे करें तैयारी, कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?


Assistant Loco Pilot Salary: भारतीय रेलवे में लोको पायलट की नौकरी युवाओं के बीच सबसे आकर्षक और सुरक्षित सरकारी करियर विकल्पों में गिनी जाती है. रेलवे में इस पद पर सीधी भर्ती असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में की जाती है, जिसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा समय-समय पर परीक्षा आयोजित की जाती है. ट्रेनिंग और अनुभव के बाद असिस्टेंट लोको पायलट को पदोन्नति देकर सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट और फिर लोको पायलट बनाया जाता है.

लोको पायलट बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र या एक्ट अप्रेंटिसशिप पूरा होना अनिवार्य है. इसके अलावा, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी इस पद के लिए पात्र हैं.

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणियों OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है. साथ ही, इस पद के लिए उम्मीदवार का A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड पास करना बेहद जरूरी होता है.

चयन प्रक्रिया और तैयारी की रणनीति

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया कुल पांच चरणों से होकर गुजरती है, जिनमें पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा , दूसरा चरण, तीसरा कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट , चौथा दस्तावेज सत्यापन और पांचवां मेडिकल परीक्षण शामिल है. सीबीटी-1 केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है, जिसमें 60 मिनट में गणित, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान के 75 प्रश्न हल करने होते हैं.

इसके बाद सीबीटी-2 के दो भाग पार्ट-ए और पार्ट-बी होते हैं. पार्ट-ए में गणित, रीजनिंग, बेसिक साइंस व इंजीनियरिंग और करंट अफेयर्स के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि पार्ट-बी में उम्मीदवार के संबंधित ट्रेड से जुड़े 75 प्रश्न होते हैं, जिसमें कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है.

दोनों लिखित परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है. अंतिम मेरिट सूची सीबीटी-2 के पार्ट-ए और सीबीएटी में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है.

यह भी पढ़ें: SIDBI Recruitment 2026: SIDBI में 68 पदों पर आवेदन शुरू, जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी योग्यता

शुरुआती सैलरी और मिलने वाले भत्ते

सातवें वेतन आयोग के तहत रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट का पद पे-मैट्रिक्स लेवल-2 के अंतर्गत आता है. इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को शुरुआत में 19,900 रुपये प्रति माह बेसिक पे मिलता है, जो आगे चलकर 63,200 रुपये तक जाता है. बेसिक पे के अलावा लोको पायलट को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, नाइट ड्यूटी अलाउंस और सबसे महत्वपूर्ण रनिंग अलाउंस भी दिया जाता है.

सभी भत्तों को जोड़ने के बाद एक नए असिस्टेंट लोको पायलट की शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 30,000 से 38,000 रुपये प्रति माह के बीच बैठती है, जो ड्यूटी के घंटों और तय किए गए किलोमीटर के आधार पर और भी अधिक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Harvard University Study: क्या मोबाइल फोन पर बैन से बेहतर होता है रिजल्ट? चौंका देगी यह स्टडी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NDA 2027 में एडमिशन के लिए UPSC ने खोला रास्ता, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय थल सेना, नौसेना या वायु सेना में कमीशन अधिकारी के रूप में करियर बनाने का सपना देख…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

RRB NTPC स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से ऐसे करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट 2026 का…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Balen Shah Education: बालेन शाह ने भारत में कहां से किया है MTech, वहां कितनी है फीस?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह इन दिनों भारत के दौरे को लेकर चर्चा में हैं. 22 और 23…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

UP School Winter Vacation: यूपी के स्कूलों में कब होगा विंटर वेकेशन, जानें कितनी लंबी मिलेंगी छुट्टियां?

उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए नए साल की शुरुआत लंबी सर्दियों की छुट्टियों के साथ होने…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top