• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ओम’ ने दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड, बनी धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Image

‘ओम’ ने दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड, बनी धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म


धनुष की फिल्म ‘ओम’ को मिक्स रिव्यूज मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है, फिल्म ने 4 दिनों दुनियाभर में 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आइए फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

कॉलीवुड स्पाई एक्शन ने सोमवार के 7.32 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में 1.5 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल 8.82 करोड़ का बिजनेस किया. पहले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 73.56 परसेंट गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने पहले दिन 33.36 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म ने इंडिया नेट 56.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस फिल्म ने 66.62 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 25 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 91.62 करोड़ कमाए. इसी के साथ ‘ओम’ धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है.

इन फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म ने ‘रांझणा’, ‘कैप्टन मिलर’, ‘इडली कढ़ाई’ और ‘असुरन’ को पछाड़ दिया है.

धनुष की टॉप 6 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर ‘तेरे इस्क में’ है. फिल्म ने 164 करोड़ कमाए. दूसरे नंबर पर ‘रायन’ है. फिल्म ने 155.35 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे नंबर पर ‘कुबेरा’ है. फिल्म ने 138.86 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नंबर पर Thiruchitrambalam है. फिल्म ने 117.89 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर ‘वाथी’ है. इस फिल्म ने 116.2 करोड़ कमाए. छठे नंबर पर ‘ओम’ आ गई है. फिल्म ने 4 दिन में 91.62 करोड़ कमाए. सातवें नंबर ‘रांझणा’ है. इस फिल्म ने 87.26 करोड़ कमाए.

आठवें नंबर पर ‘कैप्टन मिलर’ है. फिल्म ने 75.43 करोड़ कमाए. नौवें नंबर ‘इडली कढ़ाई’ है. इस फिल्म ने 72.08 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें नंबर ‘असुरन’ है. इस फिल्म ने 67 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट किया. फिल्म में धनुष के अलावा ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को धनुष, श्रद्धा अग्रवाल, अजमत जगमग ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के लिए साई पल्लवी ने अपने बाल छोटे करवाए हैं.



Source link

Related Posts

‘हॉलीडे का अगला सीजन कब’? करीना कपूर का घूमने के लिए मचल रहा मन, पुरानी तस्वीरें देख पूछा सवाल

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें उनके पति सैफ अली खान, माता-पिता,…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

एमी अवॉर्ड हारने के बाद वीर दास ने किया रिएक्ट, बोले- मैं इतना भाग्यशाली नहीं था

कॉमेडियन वीर दास मंगलवार को 2026 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में शामिल हुए. उन्हें नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल, ‘वीर दास:…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज, दिखीं 3 जेनरेशन की उलझी हुई 6 लव स्टोरीज

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ काफी खबरों में बना है. इंडिया में सीरीज को लेकर विवाद भी…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘रामायण’ इंडिया में 950 करोड़ के पार, 19वें दिन ‘स्त्री 2’-‘एनिमल’ समेत 7 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज को 19 दिनों का…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top