• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शादी के बाद लाइमलाइट में आए ‘कोई मिल गया’ के बिट्टू सरदार, 23 साल से कहां गायब थे एक्टर?
Image

शादी के बाद लाइमलाइट में आए ‘कोई मिल गया’ के बिट्टू सरदार, 23 साल से कहां गायब थे एक्टर?


साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में ‘बिट्टू सरदार’ का किरदार निभाने वाले अनुज पंडित शर्मा ने शादी कर ली है, जिसके बाद से वे काफी चर्चा में आ गए हैं. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीतने वाले अनुज पिछले कई सालों से कहां थे और अब क्या कर रहे हैं? आइए जानते हैं कि वे अब क्या कर रहे हैं. 

23 साल से कहां गायब थे एक्टर अनुज पंडित ?
बता दें, अनुज पंडित शर्मा ने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी शो ‘अपुन तो बस वैसे ही’ से की थी, जो साल 2001 में आया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में बिट्टू सरदार का रोल प्ले किया, जिससें वे काफी पॉपुलर हो गए है. उन्होंने ‘डरना मना है’ (2003), ‘से सलाम इंडिया’ (2007) और ‘टोटल सियापा’ (2014) जैसी फिल्मों में भी काम किया है. 

फिल्मों के अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाई. साल 2015-2016 में वो सोनी टीवी के शो ‘परवरिश – सीजन 2’ में जोगिंदर उर्फ जोगी खुराना के किरदार में दिखे. इसके बाद कॉमेडी शो ‘आदत से मजबूर’ में उन्होंने सनी का रोल निभाया.

अनुज ने ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखा और साल 2021 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की कॉमेडी वेब सीरीज ‘बामिनी एंड बॉयज’ में उत्पल का किरदार निभाया. खास बात ये है कि अभिनय के साथ-साथ अब वो लेखन में भी हाथ आजमा रहे हैं.

फिल्म ‘कॉमन आदमी’ में आएंगे नजर
वो जल्द ही फिल्म ‘कॉमन आदमी’ में नजर आएंगे, जिसमें ऋतुपर्णा सेनगुप्ता और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार भी शामिल हैं. 

शादी के बाद लाइमलाइट में आए 'कोई मिल गया' के बिट्टू सरदार, 23 साल से कहां गायब थे एक्टर?

अनुज पंडित ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी
अनुज पंडित इन दिनों सोशल मीजिया पर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड  डॉ. प्रभजोत चावला संग शादी रचाई है. प्रभजोत चावला एक हेल्थ और वेलनेस प्लेटफॉर्म की संस्थापक हैं.

शादी के बाद लाइमलाइट में आए 'कोई मिल गया' के बिट्टू सरदार, 23 साल से कहां गायब थे एक्टर?

दोनों ने हिंदू और सिख दोनों रीति-रिवाजों शादी की है. कपल की वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.



Source link

Related Posts

‘ईठा’ वर्सेस ‘मातृभूमि’, ‘ये प्रेम मोल लिया’ वर्सेस ‘गनमास्टर जी9’, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म मारेगी बाजी?

अपकमिंग डेज में सलमान खान से लेकर श्रद्धा कपूर, इमरान हाशमी तक की फिल्में रिलीज होने वाली हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Bollywood News: Shreya Ghoshal के Concert में Shraddha-Badshah की सरप्राइज एंट्री ने मचाया धमाल! (23.11.26)

बेंगलुरु की एक म्यूजिकल शाम उस वक्त यादगार बन गई, जब श्रेया घोषाल की आवाज के साथ बॉलीवुड…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘बाईपण भारी देवा’ से लेकर ‘सैराट’ तक, ओटीटी पर देखें ये 5 मराठी फिल्में

2026 में ‘राजा शिवाजी’, ‘देऊळ बंद 2’ जैसी कई मराठी फिल्मों ने धमाका किया. मराठी फिल्मों को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

शरवरी वाघ को इस फिल्म के ऑडिशन में मिला था रिजेक्शन, 17 साल की उम्र में पर्दे के पीछे किया काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं,…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top