• Home
  • ताजा खबरें
  • पंजाब में SAD-BJP मिलकर लड़ेंगी चुनाव? गठबंधन पर आया बड़ा अपडेट
Image

पंजाब में SAD-BJP मिलकर लड़ेंगी चुनाव? गठबंधन पर आया बड़ा अपडेट


पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक साथ आने की अटकलों के बीच सूत्रों ने शनिवार को दावा किया कि दोनों दलों के बीच अगामी पंजाब विधानसभा के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है.

शिअद और बीजेपी दोनों के सूत्रों ने बताया कि सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिये जाने के बाद इसी महीने गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है. सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और बीजेपी के पंजाब चुनाव प्रभारी सी.आर. पाटिल 17 नवंबर को राज्य का दौरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बीजेपी-SAD गठबंधन में कहां फंसा पेंच? पुनर सुरजीत गुट ने बढ़ाई टेंशन

बीजेपी नेताओं से मिलेंगे प्रभारी

उन्होंने बताया कि पाटिल चंडीगढ़ में प्रदेश बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के साथ आने की चर्चाएं तेज होने के बीच पाटिल के संभावित दौरे को अहम माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी.

कृषि कानून के चलते टूटा था गठबंधन

सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि सिंह ने मादक पदार्थों की समस्या सहित राज्य के विभिन्न मुद्दे पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की है. शिरोमणि अकाली दल ने अब रद्द किए जा चुके तीन कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में बीजेपी के साथ 24 साल पुराना अपना नाता तोड़ दिया था. पंजाब बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को कहा था कि किसी भी गठबंधन का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा.

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव 2027: सत्ता वापसी के लिए AAP ने बदली रणनीति, इन सांसदों को दिया टिकट



Source link

Related Posts

किश्तवाड़ SPO हत्याकांड पर BJP विधायक का बड़ा आरोप, बोले- ‘आतंकियों को…’

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने आरोप…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेघना चौधरी से की सगाई, शाही अंदाज में हुआ समारोह

संदीप सिंह यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के पद पर काबिज हैं. वे कल्याण सिंह के पोते हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

दिल्लीः फूल बेचने वाली महिला पर गांजा बेचने का दबाव? इनकार करने पर मारपीट

दक्षिण दिल्ली के हौज खास में फूलों का कारोबार कर अपने परिवार का गुजारा करने वाली राधा के…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाला आरोपी 2 बार पास कर चुका CGL, UPSC की कर रहा था तैयारी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को 7…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top