• Home
  • ताजा खबरें
  • अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाला आरोपी 2 बार पास कर चुका CGL, UPSC की कर रहा था तैयारी
Image

अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाला आरोपी 2 बार पास कर चुका CGL, UPSC की कर रहा था तैयारी


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को 7 करोड़ की फिरौती व जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी का न तो कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है और न ही आरोपी किसी खतरनाक गैंग या राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है.

 यही नहीं आरोपी कोमल उर्फ कोबरा सीजीएल की दो परीक्षा पास कर चुका है और वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है. इसके इलावा दो सरकारी नौकरी भी कर चुका है. रोहतक के अमृत कॉलोनी से पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कमल उर्फ कोबरा के भाई तिलक राज ने यह खुलासा किया.

6 नवंबर को आरोपी ने दी थी धमकी

दरअसल 6 नवंबर को दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फोन कर अरविंद केजरीवाल व उनकी बेटी हर्षिता को 7 करोड रुपए की फिरौती देने की मांग की गई थी. पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद जरनैल सिंह की शिकायत पर पंजाब के मोहाली में मामला दर्ज हुआ. 

9 नवंबर की रात लगभग 8:00 बजे पंजाब पुलिस द्वारा गुपचुप तरीके से रोहतक की अमृत कॉलोनी से कोमल उर्फ कोबरा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया. हालांकि तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो गई. अब आरोपी के परिजन मीडिया के सामने आए हैं.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी रोहतक की अमृत कॉलोनी का रहने वाला है. पंजाब पुलिस उसे 9 नवंबर की रात करीब 8 बजे रोहतक से गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई थी. गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि आरोपी दो बार सीजीएल की परीक्षा पास कर चुका है और फिलहाल यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. कोबरा सांपों से लगाव होने के कारण वह कोबरा नाम से भी मशहूर था.

परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके परिजनों ने पूरे मामले में साजिश की आशंका जताई है. आरोपी के भाई तिलक राज का कहना है कि कोमल पढ़ाई में बेहद होशियार है. वह दो बार सीजीएल की परीक्षा पास कर चुका है और दो सरकारी नौकरियां भी कर चुका है. 

हालांकि, स्टाफ के साथ विवाद के चलते उसे पहले शोकॉज नोटिस दिया गया था और जवाब नहीं देने पर करीब छह महीने पहले नौकरी से टर्मिनेट कर दिया गया था. इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. तिलक राज ने सवाल उठाया कि जब धमकी दिल्ली के विधायक को दी गई थी तो मुकदमा दिल्ली की बजाय मोहाली में क्यों दर्ज किया गया? 

परिवार का कहना है कि कोमल का न तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड है और न ही वह किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है. परिजनों ने फोन हैक होने या किसी साजिश के तहत फंसाए जाने की आशंका भी जताई है.परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

चाईबासा: 500 रुपये नहीं लौटाए तो महिला को पीट-पीटकर मार डाला, 6 गिरफ्तार



Source link

Related Posts

किश्तवाड़ SPO हत्याकांड पर BJP विधायक का बड़ा आरोप, बोले- ‘आतंकियों को…’

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने आरोप…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेघना चौधरी से की सगाई, शाही अंदाज में हुआ समारोह

संदीप सिंह यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के पद पर काबिज हैं. वे कल्याण सिंह के पोते हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

दिल्लीः फूल बेचने वाली महिला पर गांजा बेचने का दबाव? इनकार करने पर मारपीट

दक्षिण दिल्ली के हौज खास में फूलों का कारोबार कर अपने परिवार का गुजारा करने वाली राधा के…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

UP चुनाव: अखिलेश के सीट बंटवारे वाले बयान पर कांग्रेस बोली- ‘रिश्ते अच्छे नहीं, बल्कि…’

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top