• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों के रूट बदले
Image

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों के रूट बदले


पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस ने ख़ास तैयारियां की हैं. भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की गई है. एसीपी ट्रैफिक जोन-2 लाल बहादुर बौद्ध ने बताया कि इस बार का डायवर्जन पिछले कार्यक्रमों के एक्सपीरियंस के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें जरूरी सुधार भी किए गए हैं.

एसीपी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि 15 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा. जरूरत पड़ने पर इस समय को बढ़ाया भी जा सकता है. इस दौरान मुख्य रूप से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कॉन्सर्ट  के आसपास ट्रैफिक आसानी से चलता रहे और आम लोगों को परेशानी न हो.

भारी वाहनों के रास्तों में बदलाव

ट्रैफिक प्लान के अनुसार, रेडिसन चौराहे से स्टार चौराहे की ओर जाने वाले और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा. इसमें ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन शामिल हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान दूसरे रास्तो का उपयोग करें.

एसीपी ने बताया कि बिचौली और कनाड़िया की ओर से आने वाली यात्री बसों, इंटरसिटी बसों और स्लीपर बसों के लिए भी ख़ास  व्यवस्था की गई है. कॉन्सर्ट के दौरान इन बसों को इस ओर आने की अनुमति नहीं होगी. इसके बजाय इन बसों को मॉल के पास से नए ब्रिज से ऊपर होकर जाना होगा. यात्रियों को वाटर लिली और पीसीएल के पास पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी. इससे कॉन्सर्ट स्थल के पास जाम की स्थिति नहीं बनेगी. इसी तरह देवास नाका से रेडिसन की ओर आने वाले भारी वाहनों, ट्रकों को भी डायवर्ट किया जाएगा. सड़क पर गाड़ियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए इन वाहनों को देवास नाका से मांगलिया और दूसरे चौराहों की ओर मोड़ा जाएगा.

एसीपी ने आगे बताया कि स्थानीय पार्किंग व्यवस्था के लिए आयोजकों की ओर से 200 वॉलंटियर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. पुलिस इन्हें ब्रीफ करके पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगाएगी. इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी भी इस काम में तैनात रहेंगे. ये जवान आउटर और इनर गार्डन सहित पूरे क्षेत्र में व्यवस्था संभालेंगे.





Source link

Related Posts

यशवर्धन की पहली फिल्म में दिखेगा डर और रोमांस का तड़का, ‘हीरो की हॉररिन’ का पोस्टर आउट

साजिद खान की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘हीरो की हॉररिन’ के मेकर्स ने शुक्रवार को पोस्टर रिवील कर दिया. यह…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘रामायण’ में रावण को हीरो बनाने पर भड़के नीतीश भारद्वाज, बोले- गलत नैरेटिव फैला रहे हैं

टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने फिल्म ‘रामायण’ में हिंदू…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, जियो हॉटस्टार पर दिखेगा महासंग्राम

धर्म और अधर्म के बीच महासंग्राम की कहानी एक बार फिर जीवंत होने जा रही है. भगवान श्रीकृष्ण…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

सेट पर छठ पूजा का गाना सुनकर रोने लगे थे आयुष्मान खुराना, त्योहार को बताया अपने लिए बेहद खास

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top