• Home
  • खेल समाचार
  • CM योगी को मिला रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
Image

CM योगी को मिला रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे


रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. उनकी शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होनी है. शुक्रवार को रिंकू का परिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का निमंत्रण देने पहुंचा. रिंकू की बहन नेहा सिंह, मां बीना देवी और भाई सोनू सिंह ने सीएम योगी को निमंत्रण कार्ड सौंपा.

सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं, 4 दिसंबर को होने वाले शादी समारोह में खेल और राजनीति जगत से कई जानी-मानी हस्तियों के आने की खबर है. बता दें कि रिंकू और प्रिया की शादी की तारीख तय होने के बाद दोनों परिवारों ने तैयारियों को तेज कर दिया है. वेडिंग सेरेमनी लखनऊ स्थित पांच सितारा रमाडा होटल में होगी. 

आपको याद दिला दें कि पहले उनकी शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन रिंकू के क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी. कुछ समय बाद ही फरवरी 2026 में रिंकू के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, क्योंकि उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया था. इसके चलते एक बार फिर शादी की तारीख टाल दी गई.

पिछले साल हुई थी सगाई

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज ने पिछले साल 8 जून को सगाई की थी. सगाई समारोह लखनऊ स्थित सेन्ट्रम होटल में आयोजित हुआ था और अब वेडिंग सेरेमनी भी लखनऊ में ही आयोजित होने वाली है. हालांकि होटल का नाम रमाडा होगा. 

रिंकू और प्रिया की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, यह भी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है. पिछले साल सगाई के बाद रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी प्रेम कहानी कोविड महामारी के समय शुरू हुई थी. उस समय एक फैन पेज पर प्रिया सरोज की तस्वीर देखने के बाद रिंकू उनकी तरफ आकर्षित होने लगे थे.

रिंकू कहते हैं कि पहली बार प्रिया को मैसेज करने में वे हिचक रहे थे. मगर धीरे-धीरे उन्होंने हिम्मत बांधी और फिर उनकी बातचीत होने लगी. सोशल मीडिया से शुरू हुई वह बातचीत आगे चलकर दोस्ती और साल 2022 में जाकर भारतीय क्रिकेटर को एहसास हुआ कि उनको प्यार हो गया है. बताते चलें कि प्रिया मछलीशहर सीट से सांसद हैं.

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना में युवा क्रिकेटर ने पंखे से लटक कर किया ‘सुसाइड’, पूरा परिवाद सदमे में



Source link

Related Posts

तेलंगाना में युवा क्रिकेटर ने पंखे से लटक कर किया ‘सुसाइड’, पूरा परिवाद सदमे में

तेलंगाना से एक दुखद घटना सामने आई है. तेलंगाना से आने वाली एक 17 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे आर्यवीर सहवाग, आज भारत-पाकिस्तान में एशिया कप फाइनल

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में आज भारत और पाकिस्तान की महटक्कर होनी है. यह मैच…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. गुरनूर ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया कप्तानी का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, लिख डाला नया इतिहास

14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट में बिहार टीम के…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top