• Home
  • खेल समाचार
  • तेलंगाना में युवा क्रिकेटर ने पंखे से लटक कर किया ‘सुसाइड’, पूरा परिवाद सदमे में
Image

तेलंगाना में युवा क्रिकेटर ने पंखे से लटक कर किया ‘सुसाइड’, पूरा परिवाद सदमे में


तेलंगाना से एक दुखद घटना सामने आई है. तेलंगाना से आने वाली एक 17 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली, जिसकी पहचान नंदिनी के रूप में हुई है. यह घटना तेलंगाना के विकाराबाद स्थित मधू कॉलोनी की बताई जा रही है. कुछ समय पहले ही नंदिनी का BCCI ने अंडर-19 टीम में सेलेक्शन किया था. उनकी सुसाइड की खबर से पूरा परिवार सदमे में है.

नंदिनी विकाराबाद जिले के सांगयापल्ली गांव से थीं, जो विकाराबाद में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग ले रही थी. अंडर-19 टीम में सेलेक्शन के बाद उनके जिले को पहचान दिलाई है और एक बढ़िया करियर की उम्मीद भी बंधने लगी थी. 

प्यार के नाम पर…

उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि अनिल और कृष्णा नाम के दो पुरुष नंदिनी को नियमित रूप से परेशान करते थे, इसी कारण उसने अपनी जिंदगी का अंत करने का बड़ा निर्णय किया. इंडिया टुडे के अनुसार अनिल पिछले कुछ दिनों से प्यार के नाम पर लगातार नंदिनी का पीछा कर रहा था, जबकि कृष्णा इसमें उसका साथ दे रहा था.

पुलिस को सुबह 9 बजे नंदिनी के मृत होने की जानकारी मिली. विकाराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रघु ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची थी. जांच में खुलासा हुआ कि नंदिनी ने छत के पंखे से लटक कर सुसाइड किया है. इंस्पेक्टर ने पुष्टि करके बताया कि पीड़ित परिवार ने 2 पुरुषों के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाया है. आगे की जांच के लिए पुलिस ने नंदिनी के मोबाइल फोन को जब्त करके फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नंदिनी के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की. नंदिनी के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

सर्किल इंस्पेक्टर रघु ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा इमोशनल सपोर्ट देने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, कब, कहां और किस चैनल पर देखें लाइव?



Source link

Related Posts

CM योगी को मिला रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. उनकी शादी 4 दिसंबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे आर्यवीर सहवाग, आज भारत-पाकिस्तान में एशिया कप फाइनल

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में आज भारत और पाकिस्तान की महटक्कर होनी है. यह मैच…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. गुरनूर ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया कप्तानी का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, लिख डाला नया इतिहास

14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट में बिहार टीम के…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top