अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और येअब भी ठीक कमाई कर रही है. पांचवें वीकेंड पर तो इसने अपने कलेक्शन में तेजी भी दिखाई. हालांकि इसकी कमाई में 5वें मंडे मंदी देखी गई लेकिन ये फिर भी ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ से ज्यादा कमाई करने में सफल रही. जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 32वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ की 32वें दिन कितनी रही कमाई?
‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया है. यहां तक कि ये कई नई रिलीज जैसे ‘जेलर 2’ और ‘उडता तीर’ के आगे भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और अच्छी खासी कमाई भी कर रही है. बता दें कि इसने रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शनिवार को 1.65 करोड़ कमाए थे. वहीं 31वें दिन यानी पांचवें संडे को इसकी कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही. हालांकि 5वें मंडे यानी 32वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गईय
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने 32वें दिन 68.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55 लाख का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इसकी भारत में 32 दिनों की नेट कमाई अब 377.90 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसका ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन 452.59 करोड़ रुपये है.
- भारत में अपनी शानदार सफलता के अलावा, इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े मुकाम हासिल किए हैं और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 585.49 करोड़ रुपये को पार कर गया है.
‘दृश्यम 3’ ने अपने बजट से पांच गुना से ज्यादा कमाई की है
‘बॉलीवुड मूवी रिव्यूज़’ के आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को बनाने में लगभग 110 करोड़ रुपये का खर्च आया था, जिसमें मार्केटिंग और अन्य सैलरी खर्च भी शामिल हैं. इसकी दुनियाभर की कुल कमाई अब किए गए इनवेस्टमेंट से पांच गुना से भी ज़्यादा है. गौरतलब है कि इस फ्रैंचाइज़ी की पिछली फिल्में भी बड़े बजट की थीं. ‘दृश्यम 2’ को 90 करोड़ रुपये में बनाया गया था, और इसके अलावा 60 करोड़ रुपये कलाकारों और क्रू की सैलरी पर खर्च हुए थे, जबकि पहली ‘दृश्यम’ का बजट लगभग 65 करोड़ रुपये था.
‘दृश्यम 3’ की कहानी
‘दृश्यम 3’ की कहानी विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सालों पहले कानून की पकड़ से बचकर निकल गया था, लेकिन अब उसका अतीत फिर से उसके सामने आ खड़ा होता है. मीरा देशमुख एक नए मकसद के साथ लौटती हैं: अदालत के ज़रिए न्याय पाना नहीं, बल्कि बदला लेना. मामला तब और उलझ जाता है जब क्राइम ब्रांच का एक बेहद तेज-तर्रार नया अफसर आता है. अपने परिवार को सुरक्षित रखने और सच को छिपाए रखने के लिए, उसे एक बार फिर उन लोगों को चकमा देना पड़ता है जो उसके करीब आ रहे हैं.
फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, रजत कपूर, इशिता दत्ता औ श्रिया सरन सहित कई कलाकारों ने अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं. वहीं जयदीत अहलावत और प्रकाश राज की फिल्म में नई एंट्री हुई है.















