• Home
  • खेल समाचार
  • ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
Image

ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत


आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है. टीम ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है. ये उनकी अभी तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है. भारतीय क्रिकेट टीम टॉप पर बनी हुई है, जिनके 4122 पॉइंट्स और 115 रेटिंग है. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिनके 3809 पॉइंट्स और 109 रेटिंग है.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 2009 में अपना पहला वनडे खेला था. 17 सालों का उनका सफर अच्छा रहा, उन्होंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. सिर्फ वनडे नहीं, बल्कि टी20 में उनकी प्रोग्रेस साफ तौर पर दिखी. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया. 2024 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची. और भी कई उपलब्धियां टीम ने इस दौरान हासिल की.

आईसीसी ने बताया कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 191 वनडे मैचों में से 96 में जीत हासिल की है, और उनका जीत-हार का अनुपात 1.09 है, जो काफी शानदार है. अफगानिस्तान टीम पहले से ही इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी टीमों से आगे थे. अब श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए टीम छठे नंबर पर पहुंच गई. 

हाल ही में खेली गई सीरीज की बात करें तो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4-0 से सीरीज जीती. जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ हुई ट्राई सीरीज में भी कोई मैच नहीं हारा.

टॉप पर भारत है, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड. 104 रेटिंग और 3547 पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान टीम चौथे नंबर पर है, वे ऑस्ट्रेलिया से ऊपर है. पाकिस्तान के 104 और ऑस्ट्रेलिया के 102 रेटिंग पॉइंट्स हैं. ये टीमें टॉप-5 हैं.

94 रेटिंग और 2926 पॉइंट्स के साथ अफगानिस्तान छठे नंबर पर आ गया है. श्रीलंका छठे से सातवें नंबर पर खिसक गया, उनकी रेटिंग 94 और 4144 पॉइंट्स हैं.

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग

  1. भारत
  2. न्यूजीलैंड
  3. साउथ अफ्रीका
  4. पाकिस्तान 
  5. ऑस्ट्रेलिया
  6. अफगानिस्तान
  7. श्रीलंका
  8. इंग्लैंड 
  9. बांग्लादेश 
  10. वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें- IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर



Source link

Related Posts

कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग

टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतना है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?

आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन गोवा में होगा, जिसको लेकर खबर है कि ये 16 दिसंबर को…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आगाज से पहले न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके लगे…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान

BCCI ने 2026 पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का एलान कर दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top