• Home
  • खेल समाचार
  • टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने बनाया अनोखा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
Image

टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने बनाया अनोखा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा


भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के लिए हेगली ओवल मैदान पर कदम रखते ही यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया. वह दुनिया के ऐसे केवल दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले सभी 33 मुकाबले अलग-अलग वेन्यू पर खेले हैं. जायसवाल ने 12 जुलाई 2023 के दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उसके बाद वह 33 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और प्रत्येक मुकाबला अलग-अलग वेन्यू पर खेला है.

डेब्यू के बाद अलग-अलग वेन्यू पर सबसे ज्यादा टेस्ट

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू के बाद पहले 33 मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब यशस्वी जायसवाल और संजय मांजरेकर के नाम है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के ही दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदुलकर ने अपने करियर के पहले 32 टेस्ट मैच 32 अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे. इस लिस्ट में जवागल श्रीनाथ और वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन भी हैं.

33 टेस्ट – संजय मांजरेकर (भारत)

33 टेस्ट – यशस्वी जायसवाल (भारत)

32 टेस्ट – सचिन तेंदुलकर (भारत)

24 टेस्ट – जवागल श्रीनाथ (भारत)

24 टेस्ट – दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज)

यशस्वी जायसवाल की बात करें तो अब तक उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 33 मेच 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेले हैं. उन्होंने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 10, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच-पांच, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार-चार, बांग्लादेश और श्रीलंका के विरुद्ध दो-दो और एक मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला है.

भारतीय टीम की अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ है, जब कंगारू टीम भारत दौरे पर आएगी. उस सीरीज का पहला मैच नागपुर स्थित वीसीए स्टेडियम पर खेला जाएगा. जायसवाल इस वेन्यू पर वनडे मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब तक इस मैदान पर रेड बॉल मैच नहीं खेला है. इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरते ही जायसवाल डेब्यू के बाद 34 टेस्ट मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे.

यह भी पढ़ें:

Watch: जसप्रीत बुमराह ने बदला अपना गेंदबाजी एक्शन, नया स्टाइल देख सब हैरान



Source link

Related Posts

क्राइस्टचर्च में पहले दिन कांटे की टक्कर, आकाशदीप ने झटके 2 विकेट, टॉम ब्लंडेल की फिफ्टी

दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी के सवाल पर दिया जवाब, टेस्ट रिटायरमेंट की वजह भी बताई

मोहम्मद शमी ने साफ कर दिया है कि अब वह टीम इंडिया में वापसी के बारे में नहीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Watch: जसप्रीत बुमराह ने बदला अपना गेंदबाजी एक्शन, नया स्टाइल देख सब हैरान

भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

मुंबई इंडियंस से लेकर आरसीबी, IPL 2027 की 7 टीमों के कप्तान कंफर्म, 3 कर रही है तलाश

आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने की 16 तारीख को गोवा में है, जिससे पहले सभी…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top