भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले दिन जसप्रीत बुमराह कोई विकेट तो नहीं ले पाए, लेकिन उनका गेंदबाजी एक्शन चर्चा में आ गया है. आमतौर पर बुमराह रन-अप के दौरान दोनों हाथों से गेंद को पकड़ कर भागते हैं, लेकिन इस बार दोनों हाथों को अलग-अलग करके भागते नजर आए.
बुमराह के एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. उनके पुराने और नए गेंदबाजी एक्शन की तुलनात्मक तस्वीरें साझा की जा रही हैं. यह भी बड़ा सवाल है कि बुमराह ने अपने गेंदबाजी एक्शन को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया या फिर इसके पीछे विकेट लेने का नया पैंतरा छुपा था.
उनका रन-अप पहले की तरह अब भी छोटा था, लेकिन वह हाथ खोलकर भागते हुए नजर आए. रिलीज से ठीक पहले उनका हैंड मूवमेंट भी पहले जैसा था, फर्क सिर्फ भागने में आया है. अंग्रेजी कमेंटेटर्स ने तो यह तक कहा कि बुमराह का नया गेंदबाजी एक्शन पहले की तुलना में बेहतर जान पड़ता है.
🔴WTF JASPRIT BUMRAH SUDDENLY CHANGE HIS RUN-UP ACTION 🤯 – Side 1: Bumrah run-up in 1st Test match. – Side 2: Bumrah run-up in 2nd Test match. Hey @grok why Jasprit Bumrah suddenly change his run-up? https://t.co/CD5VxvZONH
— Sam (@cricsam02) November 27, 2026
बुमराह के भागने का स्टाइल भी अलग रहा. पहले वाले एक्शन में बुमराह पंजों के सहारे छोटे-छोटे कदम लेकर भागते दिखे, जबकि क्राइस्टचर्च में भागते समय उन्हें छोटे-छोटे जम्प लेते देखा गया. हालांकि कुछ लोगों ने बुमराह को निशाना भी बनाया और कहा कि वह अपने करियर के पीक पर नहीं हैं, उनकी विकेट लेने की क्षमता और स्पीड में भी गिरावट आई है.
बुमराह के नाम दर्ज अनचाहा रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह क्राइस्टचर्च टेस्ट में पहले दिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. पहले दिन उन्होंने 19 ओवर गेंदबाजी की और 37 रन दिए. इस सीरीज में बुमराह को पिछले 36.4 ओवरों में कोई विकेट प्राप्त नहीं हुआ है. यह उनका टेस्ट में सबसे लंबा ‘विकेटलेस’ गेंदबाजी स्पेल है. इससे पहले उनका सबसे लंबा ‘विकेटरहित’ गेंदबाजी स्पेल 36 ओवर का था, जो 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था.
यह भी पढ़ें:
क्राइस्टचर्च में पहले दिन कांटे की टक्कर, आकाशदीप ने झटके 2 विकेट, टॉम ब्लंडेल की फिफ्टी














