• Home
  • खेल समाचार
  • टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक… 20 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
Image

टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक… 20 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास


रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में तैयब आरिफ ने विस्फोटक और ऐतिहासिक पारी खेली. 20 वर्षीय तैयब का ये डेब्यू टेस्ट है, जिसकी पहली पारी में उन्होंने 51 गेंदों में 57 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 9 चौके लगाए, यानी 42 रन तो बॉउंड्रीज से बना दिए.

टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाजों की लिस्ट में तैयब आरिफ दूसरे नंबर पर आ गए हैं, लेकिन अपनी पहली पारी में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी बन गए हैं.

इसी साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने 43 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. आज 9 नवंबर को तैयब ने अपने डेब्यू मैच में 46 गेंदों में अर्धशतक लगाया. बता दें कि रजाउल्लाह का ये विस्फोटक अर्धशतक उनके डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में आया था. उन्होंने 63 गेंदों में 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 81 रन बनाए थे.

पिछले महीने 20 साल के हुए तैयब आरिफ ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी में 57 रन बनाए, उन्होंने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. उन्होंने पहले विकेट के लिए आजान अवेस के साथ 86 रनों की साझेदारी कर पाक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. अवेस के आउट होने के बाद आए तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. मोहम्मद ताहा ने 51, बाबर आजम ने 50 और पहले दिन का खेल खत्म होने तक सऊद शकील 57 पर नाबाद हैं.

बता दें कि मोहम्मद ताहा का भी ये डेब्यू मैच है, जिसमें उन्होंने अर्धशतक जड़ा. रावलपिंडी में खेले जा रहे इस टेस्ट के पहले दिन का खेल खराब लाइट की वजह से जल्दी समाप्त कर दिया गया. पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 281 रन बना लिए हैं. सऊद शकील 57 और मोहम्मद गाजी घोरी 7 रन बनाकर नाबाद हैं, जो दूसरे दिन पाकिस्तानी पारी को आगे बढ़ाएंगे.

श्रीलंका के लिए असीथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए. दिलशान मदुशंका और मिलान रतनायके ने 1-1 विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल के बदले पूरन, राजस्थान के 3 खिलाड़ी जाएंगे लखनऊ! चौंका देगी ये ट्रेड डील



Source link

Related Posts

यशस्वी जायसवाल के बदले पूरन, राजस्थान के 3 खिलाड़ी जाएंगे लखनऊ! चौंका देगी ये ट्रेड डील

आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुली हुई है. इस नियम के जरिए कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Sandpaper Gate पर खुलासे के बाद डेविड वार्नर ने जारी किया वीडियो, CA पर लगाए आरोप

उस्मान ख्वाजा की किताब ‘सब्र’ मंगलवार को प्रकाशित होगी, जिसमें क्रिकेटर द्वारा सैंडपेपर गेट कांड को लेकर बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा की उम्र पर उठे सवाल, 3 साल में खेले 5 अंडर-19 टूर्नामेंट

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज अली रजा इस समय चर्चा में हैं. रविवार को उन्होंने 2026 अंडर-19 एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top