अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इतना ही नहीं खुद ट्रंप ने भी स्वीकार किया है कि मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन की हार के पीछे ईरान के साथ हुआ युद्ध भी एक प्रमुख वजह था. इसी के मद्देनजर अब ईरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमलावर है.
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका-इजरायल संबंधों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ट्रंप के एक इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की. अराघची ने एक्स पर ट्रंप का वीडियो शेयर कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अच्छी तरह पता है कि ज्यादातर अमेरिकी इजरायल से बेहद नाराज हैं. हैरानी की बात यह है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों है.
POTUS clearly recognizes that the vast majority of Americans are disgusted with Israel. Strikingly, he seems confused about why that’s the case. Americans are evidently sick and tired of Israel bamboozling US administrations into Forever Wars. They had enough. So has our region. https://t.co/3vihdkqiP7
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) November 9, 2026
अमेरिका को बेवकूफ बना रहा इजरायल
अराघची ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि साफ है कि अमेरिकी लोग इस बात से तंग आ चुके हैं कि इजरायल अमेरिकी प्रशासन को बेवकूफ बनाकर उन्हें कभी न खत्म होने वाले युद्धों में धकेलता रहा है. ईरानी विदेश मंत्री ने आगे लिखा कि अब उनकी बर्दाश्त की हद हो चुकी है और हमारे क्षेत्र का भी यही हाल है.
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, ट्रंप ने चुनावी हार को लेकर विश्लेषण करते हुए कहा कि अमेरिकी वोटर, युद्ध, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इजरायल को लेकर बढ़ती नाराजगी से असंतुष्ट थे. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान युद्ध को पार्टी की हार का कारण बताया है. इसे लेकर ट्रंप ने कहा कि मैं उनकी बात से असहमत नहीं हूंं.
तेहरान के खिलाफ कार्रवाई पर क्या कहा
अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार के बावजूद ट्रंप ने तेहरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते थे और इतिहास इस फैसले को सही ठहराएगा. इमिग्रेशन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि अवैध घुसपैठ पर की गई सख्त कार्रवाई ने हमें चुनावी तौर पर फायदा भी पहुंचाया और नुकसान भी हुआ है.
ये भी पढ़ें
अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल सैयद ने मनाई दिवाली, पत्नी का भारत से कनेक्शन














