Image

Explained: Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग को हनीट्रैप में फंसाकर क्या मिला? कौन है खूबसूरत चीनी जासूस


दुनिया की सबसे वेल्युएबल कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों एक हसीन मुसीबत में फंसे है. इसने सिलिकॉन वैली से लेकर वॉशिंगटन तक हलचल मचा दी है. कंपनी के बोर्ट ने जांच शुरू की है, अमेरिकी कांग्रेस  के तीन रिपब्लिकन अध्यक्षों ने उन्हें प्राइवेट ब्रीफिंग के लिए बुलाया है. खुद हुआंग ने अपने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर को लेकर माफी मांगी है. इस पूरे विवाद की जड़ है- एलिस हुआंग. इसे अमेरिकी खुफिया एजेंसियां चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) का जासूस मानती है.

आखिर जेन्सेन को हसीन अदाओं के जाल में क्यों फंसाया, किसने फंसाया और किसके कहने पर…

आखिर एलिस हुआंग कौन है?

एलिस हुआंग को हुआंग ले भी कहा जाता है. वे चीनी नागरिक है और सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव है. एलिस का जेन्सेन हुआंग से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है. दोनों का सरनेम हुआं होना सिर्फ इत्तिफाक है.

शुरुआत में एलिस टेलीविजन रिपोर्टर थी. कुछ रिकॉर्ड्स के मुताबिक उसने हुनान टीवी और सरकारी प्रसारक CCTV में काम किया. इसके बाद उसने HSBC में प्राइवेट बैंकिंग डिवीजन में प्रेसिडेंट की असिस्टेंट और फिर CITIC सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया. हालांकि, जब न्यूयॉर्क पोस्ट ने इन टीवी चैनलों से संपर्क किया, तो उनके पास उसके काम करने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.

2023 में एलिस का असली ‘गेम’ शुरू हुआ. मार्च 2023 में वह सिंगापुर की कंपनी 7Road International की मैनेजिंग डायरेक्टर बनी, जिसका चीनी मोबाइल गेमिंग में बैकग्राउंड था. एलिस के बाद कंपनी का नाम बदलकर Megaspeed कर दिया. इसका मालिकाना हक हुआंग ले लिमिटेड के पास चला गया.

Megaspeed वही कंपनी है जो Nvidia चिप्स से लैस कंप्यूटिंग इक्विपमेंट खरीदती है और दूसरे व्यवसायों को डेटा सेंटर कैपेसिटी किराए पर देती है. इसमें अलीबाबा जैसी चीनी टेक दिग्गज कंपनी भी शामिल है. यही पोजीशन उसे ग्लोबल AI हार्डवेयर सप्लाई चेन के एक अहम हिस्से तक पहुंच देती थी. उस वक्त जब अमेरिका ने चीन को एडवांस्ड AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर रोक लगा रखी थी.

जेन्सेन हुआंग से ‘करीबी रिश्ता’ और हनी-ट्रैप का शिकार

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की नजर में एलिस हुआंग सिर्फ एक कारोबारी नहीं, बल्कि चीन की खुफिया एजेंसी MSS की भर्ती की गई ऑपरेटिव है, जिसे खास तौर पर जेन्सेन हुआंग के करीब जाने और उनसे जानकारी हासिल करने का टास्क दिया गया था.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया कि अमेरिकी खुफिया एंजेंसिया एलिस हुआंग की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने उसकी एक अमेरिकी नागरिक से बातचीत इंटरसेप्ट की, जिसकी पहचान शुरू में छिपाई गई थी, लेकिन बाद में ‘अनमास्किंग’ नाम की प्रक्रिया से वह अमेरिकी नागरिक जेन्सेन हुआंग ही निकले.

स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो की देखरेख में तैयार एक सरकारी मेमो में दोनों के बीच एक ‘इंटिमेट रिलेशनशिप’ का जिक्र किया गया था, जो खुफिया रिपोर्टिंग और निगरानी पर आधारित था.

दोनों की मुलाकातों के सबूत भी सार्वजनिक हैं. जून 2024 में ताइपे के एक बार में एलिस हुआंग जेन्सेन हुआंग के बगल में बैठी थीं, जहां ताइवानी हार्डवेयर कंपनियों Gigabyte और NetThunder के एग्जीक्यूटिव्स भी मौजूद थे. इसकी एक तस्वीर लिंक्डइन पर पोस्ट की गई थी. मई 2025 में ताइपे में AI सप्लायर्स के साथ डिनर के बाद जेन्सेन हुआंग जब पत्रकारों से बात कर रहे थे, तब भी एलिस उनके पीछे खड़ी दिखीं.

एलिस हुआंग को क्या हासिल हुआ?

अमेरिकी जांचकर्ताओं के मुताबिक, एलिस हुआंग के मिशन के तीन मकसद थे और तीनों में कुछ हद तक कामयाबी मिली:

  • अमेरिकी AI चिप्स की जानकारी चुराना: MSS उसे इसलिए भर्ती किया था ताकि वह अमेरिकी AI चिप्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सके और जेन्सेन हुआंग के जरिए Nvidia की अंदरूनी जानकारी तक पहुंच सके.
  • Nvidia को प्रभावित करना: खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका मकसद सिर्फ जासूसी नहीं था, बल्कि Nvidia जैसी कंपनी पर दबाव बनाकर उसे अपनी सबसे एडवांस्ड चिप्स चीन को उपलब्ध कराने के लिए प्रभावित करना भी था.
  • पैसा और कारोबारी फायदा: एलिस हुआंग और साथियों ने Nvidia CEO से अपने संबंधों का इस्तेमाल करके फंड जुटाने का काम किया. निवेशकों के मुताबिक, उसने इस कनेक्शन को कैपिटल रेज करने के लिए इस्तेमाल किया. सबसे बड़ा वित्तीय सबूत यह है कि Megaspeed से जुड़ी इकाइयों ने जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच कम से कम 4.8 अरब डॉलर का एडवांस्ड AI इक्विपमेंट खरीदा, जिसमें Nvidia चिप्स लगे थे. इसकी मलेशियाई सिस्टर कंपनी Speedmatrix ने यह खरीदारी की थी.

चिप्स चीन भेजने का क्रिएटिव रास्ता और पैसों का रहस्य

यह मामला सिर्फ ‘रोमांस’ तक सीमित नहीं है. इसके पीछे अरबों डॉलर का चिप स्मगलिंग नेटवर्क है. अमेरिका ने चीन को एडवांस्ड AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर रोक लगा रखी है, लेकिन Megaspeed ने एक ऐसा बिजनेस मॉडल खड़ा किया जिससे यह रोक कागजों पर ही रह गई.

Megaspeed ने मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में डेटा सेंटर बनाए और वहां से अलीबाबा जैसे चीनी ग्राहकों को कंप्यूटिंग कैपेसिटी किराए पर दी. इसका मतलब यह हुआ कि चीनी कंपनियां प्रतिबंधित चिप्स को सीधे चीन में आयात किए बिना भी, विदेश में स्थित डेटा सेंटर से एडवांस्ड हार्डवेयर तक पहुंच हासिल कर सकती थीं.

अमेरिकी जांचकर्ताओं को सिर्फ यही शक नहीं हुआ. 2024 के अंत में जब अमेरिकी वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी ने मलेशिया में Megaspeed के डेटा सेंटर का दौरा किया, तो उन्होंने पाया कि Nvidia का कीमती सामान अभी भी बॉक्स में पैक था. यानी उसे साइट पर इंस्टॉल ही नहीं किया गया था.

सवाल उठा कि कहीं यह सामान कहीं और भेजे जाने के लिए तो नहीं लाया गया था. अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि Megaspeed के नेटवर्क से खरीदा गया कुछ Nvidia इक्विपमेंट अवैध रूप से चीन भेजा जा रहा था.

किसके कहने पर किया काम?

अमेरिकी खुफिया जांच की सबसे बड़ी धुरी यह है कि एलिस हुआंग चीन के MSS के लिए काम कर रही थी. यह चीन की सबसे बड़ी और प्रमुख खुफिया एजेंसी है, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने सीधे तौर पर एलिस को भर्ती करने का दोषी ठहराया है. काउंटर-इंटेलिजेंस एजेंसियों ने निष्कर्ष निकाला कि MSS ने ही एलिस हुआंग को ऑपरेटिव के तौर पर भर्ती किया था.

हालांकि, चीन सरकार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा है कि यह रिपोर्ट ‘पूरी तरह से आधारहीन अटकलों पर आधारित है और चीन को बदनाम करने की एक कोशिश मात्र है.’

दिलचस्प बात यह है कि जब सिंगापुर के गृह मंत्रालय से इस बारे में पूछा गया, तो उसने भी वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट का खंडन किया जिसमें दावा किया गया था कि सिंगापुर के अधिकारियों को एलिस पर चीनी खुफिया स्रोत होने का शक था.

Nvidia की जांच, कांग्रेस का दबाव और जेन्सेन हुआंग की कसम

इस पूरे घटनाक्रम ने Nvidia जैसी कंपनी की साख और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, दोनों को एक साथ दांव पर लगा दिया है. Nvidia के बोर्ड ने कहा है कि उसके पास इस बात का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या Nvidia के रहस्यों से समझौता हुआ है, लेकिन वह उपलब्ध सभी जानकारी की जांच करेगा.

अमेरिकी कांग्रेस के तीन शक्तिशाली रिपब्लिकन अध्यक्षों ब्रायन मास्ट (विदेश मामला समिति), जॉन मूलेनार (चीन पर चयन समिति) और रिक क्रॉफर्ड (खुफिया समिति) ने जेन्सेन हुआंग को एक जॉइंट प्राइवेट ब्रीफिंग के लिए बुलाया है.

एलिस हुआंग ने जेन्सेन हुआंग के करीब पहुंचकर न सिर्फ 4.8 अरब डॉलर का चिप नेटवर्क खड़ा करने में मदद की, बल्कि अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों को चुनौती देने का रास्ता भी बनाया. अब गेंद Nvidia की बोर्ड जांच और अमेरिकी कांग्रेस के पाले में है. एक बात तय है कि यह मामला यह भी दिखाता है कि सबसे ऊंचे पद पर बैठे लोग भी ‘रोमांस’ के जाल में फंस सकते हैं.



Source link

Related Posts

Explained: ‘बिना तलाक लिए अलग’, क्यों बढ़ रहा है ‘क्वाइट डिवोर्स’ का ट्रेंड? टॉप 10 देश कौन से

आज के दौर में रिश्तों और शादियों को लेकर एक नया और गहरा बदलाव देखने को मिल रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Nvidia के CEO फंसे चीनी जासूस के चक्कर में, कर डाली बिलियन डॉलर्स की डील

विश्व की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के  CEO जेन्सेन हुआंग के एक अफेयर (extramarital affair)…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

‘अमेरिकी प्रशासन को बेवकूफ बनाकर इजरायल…’, ट्रंप को लेकर क्या बोले अब्बास अराघची

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

‘जेडी वेंस की बातें…’, US वाइस प्रेसिडेंट से अब कैसे हैं डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ईरान…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top