Image

Nvidia के CEO फंसे चीनी जासूस के चक्कर में, कर डाली बिलियन डॉलर्स की डील


विश्व की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के  CEO जेन्सेन हुआंग के एक अफेयर (extramarital affair) से पूरे अमेरिका में खलबली मच गई है. जेन्सेन हुआंग ने जिस महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया उस पर एक चीनी जासूस होने का संदेह जताया गया है. 

यह खुलासा तब हुआ जब 4.5 ट्रिलियन डॉलर की एनवीडिया (Nvidia) कंपनी के बोर्ड ने एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ उनके कथित करीबी रिश्तों की जांच शुरू की. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’की पिछले महीने दी गई रिपोर्ट कि अनुसार जेन्सेन हुआंग के एलिस हुआंग के साथ संबंध थे. जिसे जेन्सेन ने स्वीकार भी कर लिया है. एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी ‘मेगास्पीड’ (Megaspeed) की पूर्व एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं. अमेरिकी अधिकारियों की जांच में पता चला था कि वह चीनी खुफिया तंत्र से जुड़ी हुई थीं.

‘मेगास्पीड’ से एनवीडिया की चिप खरीदने की डील

यह यह अबतक साफ नहीं हो पाया है एलिस हुआंग और जेन्सेन हुआंग की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को जून 2024 में ताइपे के एक बार में एक दूसरे के बगल में बैठे हुए देखा गया था. वहां वे ‘गीगाबाइट’ (Gigabyte) और ‘नेटथंडर’ (NetThunder) के अधिकारियों के साथ ड्रिंक कर रहे थे. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, उसी दौरान एलिस हुआंग की कंपनी ‘मेगास्पीड’ ने कई अरब डॉलर की कीमत वाले अत्याधुनिक AI माइक्रोचिप्स खरीदने का सौदा किया.

मई 2025 में भी ताइपे के एक रेस्तरां के बाहर पत्रकारों से बात करते वक्त एनवीडिया के CEO के पीछे एलिस हुआंग को खड़े देखा गया. इसके बाद ‘मेगास्पीड’ और एनवीडिया के बीच के इन सौदों पर वाशिंगटन (अमेरिकी सरकार) की नजर पड़ चुकी थी. अमेरिकी अधिकारियों की जांच में सामने आया कि ‘मेगास्पीड’ की प्रमुख बीजिंग को जानकारी पहुंचा रही थीं.

चीन ने भेजा एलिस हुआंग को जासूसी करने

‘द टाइम्स’ और ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक गोपनीय मेमो से पता चलता है कि चीन के ‘मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी’ (राज्य सुरक्षा मंत्रालय) ने एलिस हुआंग को काम पर रखा था. उनका मकसद एनवीडिया (Nvidia) के प्रमुख के बारे में खुफिया जानकारी जुटाना और कंपनी पर दबाव डालना था, ताकि वह अपने सबसे एडवांस चिप्स चीन को बेच सके.

AI की होड़ के बीच, बाइडेन प्रशासन ने चीन को एनवीडिया के हाई-एंड चिप्स बेचने पर रोक लगा दी थी. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद, एनवीडिया के CEO ने चीन को चिप्स निर्यात करने पर लगे कड़े नियमों का विरोध किया.

ट्रंप ने जेन्सेन को बताया ईमानदार

एनवीडिया (Nvidia) के  CEO के इस अफेयर की बात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी हैलोवीन पार्टी में बात की. उन्होंने इस स्थिति को “बहुत जटिल” बताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जेन्सेन हुआंग के साथ सब ठीक होगा. हुआंग, राष्ट्रपति की ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी सलाहकार परिषद’ (Council of Advisors on Science and Technology) के सदस्य हैं. ट्रंप ने हुआंग को “स्मार्ट” और “अद्भुत” बताया है और जोर देकर कहा है कि उन्हें अपनी विदेशी यात्राओं में अपने साथ ले जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें : चीनी जासूस से अफेयर, पत्नी को दिया धोखा, AI चिप कंपनी Nvidia के मालिक का कबूलनामा



Source link

Related Posts

26/11 के मास्टमाइंड हाफिज सईद की पार्टी को बड़ा झटका, PAK उपचुनाव में हुई करारी हार

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी को पाकिस्तान में हुए संसदीय उपचुनाव में…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

यूएस मिडटर्म चुनाव: हार के बाद ट्रंप ने वोटिंग मशीन पर उठाए सवाल, कहा- नतीजे इतने गलत कैसे हो सकते

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप के रुख में एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

व्हाइट हाउस के पास टकराई कार, पूरे परिसर में लगा लॉकडाउन, ट्रंप अंदर थे मौजूद

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी व्हाइट हाउस की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

फ्रांस ने ईरान को साइबर हमले का ठहराया जिम्मेदार, राजदूत तलब, प्रतिबंध लगाने की तैयारी

फ्रांस ने सोमवार (9 नवंबर, 2026) को पिछले महीने सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटरों पर हुए साइबर हमले के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top