• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • फ्रांस ने ईरान को साइबर हमले का ठहराया जिम्मेदार, राजदूत तलब, प्रतिबंध लगाने की तैयारी
Image

फ्रांस ने ईरान को साइबर हमले का ठहराया जिम्मेदार, राजदूत तलब, प्रतिबंध लगाने की तैयारी


फ्रांस ने सोमवार (9 नवंबर, 2026) को पिछले महीने सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटरों पर हुए साइबर हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. इस साइबर हमले के कारण देश के 700 सुपरमार्केट्स में खाने के सामान खराब हो गए थे. फ्रांस ने इस मामले में ईरान के राजदूत को तलब किया है. इसके साथ ही, फ्रांस ने इसके जवाब में ईरान पर प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की है.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा, ‘फ्रांस, ईरान की तरफ से फ्रांसीसी हितों को निशाना बनाते हुए अपने इलाके में किए गए अस्वीकार्य साइबर हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है.’

ईरान को लेकर क्या बोले फ्रांसीसी विदेश मंत्री?

वहीं, विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह अभूतपूर्व स्तर और अभूतपूर्व आक्रामकता के साथ फ्रांस की धरती पर तबाही के मकसद से किया गया पहला बड़े पैमाने का साइबर हमला था.’ 

उन्होंने कहा, ‘यह देश के हितों और फ्रांसीसी नागरिकों की सुरक्षा पर एक बड़ा हमला है.’ उन्होंने कहा कि फ्रांस ने ईरानी राजदूत को तलब किया है और जवाबी कार्रवाई के तहत यूरोपीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, फ्रांस के इन आरोपों पर तेहरान की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

कब हुआ था फ्रांस में साइबर हमला?

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने 12 अक्टूबर को हुए इस साइबर हमले के दौरान हैकरों ने सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर को अपने कंट्रोल में ले लिया था. उन्होंने डीफ्रॉस्ट साइकल को चालू करके रेफ्रिजरेटरों का तापमान बढ़ा दिया. इसके चलते बड़ी मात्रा में ताजा और फ्रोजेन फूड प्रोडक्ट्स खराब हो गए. यहां तक की इस वजह से कई रेफ्रिजरेशन इक्विपमेंट्स में आग भी लग गई.

पेरिस के प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने हमले की जांच अपने हाथों में ली

पेरिस के प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और सोमवार (9 नवंबर) को हमले के पीछे ईरान का हाथ होने का आरोप लगाया. प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने इसके लिए फारसी भाषा और ईरान में स्थित उपकरणों की तरफ इशारा करने वाले आईपी एड्रेस का हवाला दिया. प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने ईरान के IRGC से जुड़ी साइबर यूनिट ‘शहीद कावेह’ के प्रमुख, उसके दो डिप्टी और हमले में शामिल अन्य संभावित लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है. 

यह भी पढ़ेंः इधर PM मोदी-जेलेंस्की की बातचीत, उधर जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री को घुमाया फोन, क्या हुई चर्चा?



Source link

Related Posts

‘ईरान पर अब सैन्य हमले की जरूरत नहीं’, मार्को रुबियो बोले- ‘आर्थिक प्रतिबंध ही काफी’

मिडिल ईस्ट में 8 महीने जारी जंग और तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को लेकर अपना रुख…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

‘मेरे जैसा कोई नहीं’, हुआंग के बिना क्या होगा एनवीडिया का भविष्य? क्यों है संकट

दुनिया की सबसे शक्तिशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) इन दिनों एक बड़े संकट का सामना कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? भारत निभा रहा अहम रोल

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहा युद्ध अब खत्म हो सकता है. भारत ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Explained: गाजा में बारिश बनी नई आफत, टेंटों में कैद हजारों परिवारों के सामने सर्दी, बीमारी और बेघर होने का खतरा

युद्ध ने जिनके घर छीन लिए, उनके लिए आसमान से बरसता पानी भी मुसीबत बन गया है. गाजा…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top