Image

पब्लिक प्लेस पर फैंस के बीच न जाए सेलेब्स, मुंबई पुलिस ने दी हिदायत


टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले के बाद पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान कई सेलिब्रिटी के घर के बाहर हुई रेकी की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद अब मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सितारों को बड़ी हिदायत दी है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सभी अभिनेताओं को कहा कि सार्वजनिक ठिकानों पर फैंस के बीच जाने से बचें. 

मुंबई पुलिस की एक्टर्स को एडवाइजरी
आपको बता दें कि अब तक कई अभिनेताओं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है. सूत्रों ने बताया की अभिनेताओं के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐतियातन इस तरह की हिदायत दी गई है. यहां तक की अनजान भीड़ में खड़े होकर सेल्फी ना लेने की भी सलाह दी गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि सितारे ऐसे इवेंट में भी ना जाएं जहाँ उन्हें दिक्कत होने की आशंका हो सकती है. 

सेलेब्स की रेकी की जानकारी आई थी सामने
बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया था कि उनका निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे बल्कि वे बॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन उनकी टाइट सिक्योरिटी की वजह से उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा था. उन्होंने बताया था कि टाइगर श्रॉफ ईजी टारगेट लगे थे. 

सेलेब्स को मिल रही धमकियां
वहीं इसके बाद तमाम सेलेब्स को लगातार धमकी की खबरें मिली हैं. जहां अमिताभ बच्चन के घर को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थी. धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा था. वहीं बाद में पुलिस ने बेंगलुरु से वैभव मिश्रा नाम के आईटी इंजीनियर को पकड़ा था जिस पर आरोप है कि वो ही सितारों को धमकी भरे ईमेल भेज रहा था. पुलिस ने बाद में बताया कि आरोपी का लॉरेंस गैंग से कोई लिंक नहीं है. इन सबके बीच पुलिस सितारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड़ पर है. 

 



Source link

Related Posts

‘शर्म आनी चाहिए आपको’, ‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में माता सीता को जिस तरह से दिखाया गया है उस…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

33 किलो का भारी कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट, ‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने की थी खूब मेहनत

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है.फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Ramayana: रणबीर कपूर का कवच बनाने में लगे साढ़े तीन साल, असम के छोटे से गांव के 15 कारीगरों ने तैयार किए 35 आर्मर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

‘कॉफी विद करण 9’ में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ संग पहली बार शो में ली एंट्री

बॉलीवुड के लवेबल कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top