• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी और रिसेप्शन की डेट आई सामने
Image

ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी और रिसेप्शन की डेट आई सामने


म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर 2026 में ग्रीस में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है, जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या की ओर से अभी तक शादी या रिसेप्शन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इस दिन होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करेंगे. शादी के बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी खबर है, जिसके लिए तमिलनाडु की राजधानी के एक फाइव स्टार होटल को चुने जाने की बात कही जा रही है.

पहले खबरें थीं कि रिसेप्शन 14 नवंबर को होगा, लेकिन अब इसकी तारीख 21 नवंबर बताई जा रही है. तारीख बदलने की वजह सामने नहीं आई है और न ही कपल ने शादी या रिसेप्शन की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि की है.

तमिलनाडु के CM विजय को दिया गया इन्विटेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के शादी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है. बताया जा रहा है कि शादी के निमंत्रण भेजे जा चुके हैं, हालांकि गेस्ट की लिस्ट और समारोह की तैयारियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर? 
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बना ली थी. साल 2012 में फिल्म ‘3’ के गाने ‘ व्हाई दिस कोलावेरी दी’ से उन्हें देशभर में पॉपुलैरिटी मिली. अनिरुद्ध ने ‘जेलर’, ‘जवान’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्मों के म्यूजिक से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं, वो हाल ही में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जेलर 2’ के लिए म्यूजिक कंपोजर के तौर पर जुड़े हैं. 



Source link

Related Posts

‘कृष्णावतारम’ के बाद हार्दिक गज्जर का बड़ा ऐलान, पर्दे पर लाएंगे दो अनसुनी कहानियां

‘कृष्णावतारम’ के बाद हार्दिक गज्जर ने अब एक बार फिर भारतीय इतिहास और धर्म से जुडी कहानी को…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

आर माधवन के साथ विशाल फुरिया रचेंगे खौफ की नई कहानी, बोले- रूह तक कांप उठेगी

एक्टर आर माधवन एक बार फिर हॉरर जॉनर में नजर आने वाले हैं. ’13बी’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

‘नहाऊं, खाऊं या सो जाऊं?’ दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के बाद इन दिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ वक्त…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘नागिन’ बनकर छा गईं जान्हवी कपूर, मां श्रीदेवी का लुक किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनमें उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top