• Home
  • खेल समाचार
  • कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Image

कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 इंदौर में खेला जाएगा. होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां टी20 इंटरनेशनल का हाईएस्ट स्कोर 260 है. दोनों टीमों के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं, पिछले मैच में 500 से अधिक रन बने. ऐसे में रविवार को भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है. जानिए इस मैदान का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कैसा है.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इससे पहले 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. वेस्टइंडीज रविवार को यहां पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. भारत ने यहां खेले 4 में से 3 मैच जीते हैं और 1 में उन्हें हार मिली है.

होल्कर स्टेडियम के T20I आंकड़े

होल्कर स्टेडियम में कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, भारत ने 2 बार श्रीलंका और 1 बार अफगानिस्तान को हराया. 2022 में टीम इंडिया यहां एकमात्र टी20 मातच दक्षिण अफ्रीका से हारी थी. यहां 4 में से 2 बार पहले बल्लेबाजी और 2 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है.

2 बार बना 200 प्लस स्कोर

होल्कर स्टेडियम में सबसे बड़ा T20I स्कोर 260 का है, जो भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 227 का है, जो दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ बनाया था. यहां सबसे बड़ा रन चेज 173 का है, जो भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में हासिल किया था.

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, अर्शदीप सिंह,

वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर, रोमारियो शेफर्ड.

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 का लाइव प्रसारण कहां?

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार, 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम को 6:30 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

यह भी पढ़ें- कोहली या डिविलियर्स नहीं, राशिद खान ने इसे चुना ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम



Source link

Related Posts

कोहली या डिविलियर्स नहीं, राशिद खान ने इसे चुना ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम

अफगानिस्तान के राशिद खान टी20 के खतरनाक खिलाड़ी हैं, जो अपनी गेंदबाजी से बाजी पलटने का दम रखते…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में होंगे 3 बदलाव!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. रांची में खेले गए…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन के किंग्समीड में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खराब…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

देश का सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी कल यानी रविवार (11 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top