• Home
  • खेल समाचार
  • रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
Image

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स


देश का सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी कल यानी रविवार (11 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है. जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी की मौजूदा चैंपियन है. एक समय यह टूर्नामेंट ही टीम इंडिया में आने का मुख्य मार्ग (रास्ता) था. यह भारत का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है. रविवार से रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत होगी. 

रणजी ट्रॉफी में कुल 38 टीमें हिस्सा लेती हैं. इन 38 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाता है. एलीट ग्रुप में कुल 32 टीमों को शामिल किया जाता है, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमों को रखा जाता है. प्लेट ग्रुप में उन टीमों को रखा जाता है, जो आमतौर पर नई या कम अनुभवी वाली होती हैं. रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम को प्लेट ग्रुप में रखा गया है.  प्लेट ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को अगले सीजन एलीट ग्रुप में प्रमोट किया जाता है. वहीं, एलीट ग्रुप में रहकर खराब प्रदर्शन करने वाली टीम को प्लेट ग्रुप में भेज दिया जाता है. 

एलीट वाली 32 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाता है

रणजी ट्रॉफी में जो 32 टीमें एलीट ग्रुप में शामिल की जाती हैं, उन्हें कुल चार ग्रुप में बांटा जाता है. इस तरह एक ग्रुप में आठ टीमें रखी जाती हैं. हर टीम बाकी सात टीमों के खिलाफ मैच खेलती है. सभी चारों ग्रुप की टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करती हैं. इनमें से चार विजेता टीमें सेमीफाइनल खेलती हैं, और फिर सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच खिताबी मैच खेला जाता है. 

एक मैच जीतने या ड्रॉ होने पर कितने अंक मिलते हैं?

इस टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर हर टीम को टोटल 6 प्वाइंट यानी अंक दिए जाते हैं. अगर कोई टीम 10 विकेट से मैच जीत लेती है या फिर एक पारी से जीत दर्ज करती है तो फिर उसे सात अंक दिए जाते हैं. अगर मैच ड्रॉ होता है तो फिर पहली पारी में आगे रहने वाली टीम को 3 अंक दिए जाते हैं. साथ ही दूसरी टीम को एक अंक मिलता है. अगर मैच पहली पारी के पूरा हुए बिना या फिर मैच शुरू हुआ बिना किसी भी कारण से रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- 

124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी



Source link

Related Posts

124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन के किंग्समीड में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खराब…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

‘मैंने किसी भी धर्म के बारे में…’, इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान को आखिर अपने नाम से फैल रही खबरों पर सफाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top