• Home
  • खेल समाचार
  • 124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
Image

124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी


दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन के किंग्समीड में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खराब शुरुआत के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 390 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ संकटमोचक बनें. 84 पर 4 और 124 पर 6 विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऐतिहासिक वापसी की. ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच नंबर पर उतरे मैट रेनशॉ ने 190 रनों की दमदार पारी खेली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 27 रनों पर एक विकेट गंवा दिया. रियान रिकल्टन जीरो पर पवेलियन लौटे. 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 24 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्टीव स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. स्मिथ 25 और लाबुशेन 37 रन बनाकर आउट हुए. 

84 रनों पर 4 विकेट गिरे तो जिम्मेदारी रेनशॉ ने संभाली. हालांकि, दूसरे छोर पर किसी ने उनका साथ नहीं दिया. एलेक्स कैरी 14 और ब्यू वेब्सटर 04 रन बनाकर आउट हो गए. अब 124 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिर गए थे. यहां से रेनेशॉ ने कप्तान पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 191 गेंदों में 86 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया. कमिंस 6 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए. 

इसके बाद रेनेशॉ ने नाथन लियोन (27) के साथ 9वें विकेट के लिए 134 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. रेनेशॉ ने जोश हेजलवुड (नाबाद 5) के साथ अंतिम विकेट के लिए 26 रन जुटाए. रेनशॉ ने 397 गेंद में 190 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके और एक छक्का लगाया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा एनरिक नॉर्त्जे को 2 विकेट हाथ लगे. वहीं एक विकेट साइमन हार्मर ने चटकाया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम को 9वीं गेंद पर रियान रिकल्टन (00) के रूप में पहला झटका लगा. साउथ अफ्रीकी पारी के 8.4 ओवरों के बाद खराब रोशनी के चलते खेल रोका गया और कुछ देर बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई. फिलहाल एडन मार्करम 15 रन और डेविड बेडिंघम 12 रन बनाकर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें- 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में होंगे 3 बदलाव!



Source link

Related Posts

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में होंगे 3 बदलाव!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. रांची में खेले गए…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

देश का सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी कल यानी रविवार (11 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

‘मैंने किसी भी धर्म के बारे में…’, इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान को आखिर अपने नाम से फैल रही खबरों पर सफाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top