• Home
  • ताजा खबरें
  • चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
Image

चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर


उत्तर प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को पार्टी के महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है. जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है.

चंद्रशेखर लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहे हैं. आने वाले दिनों में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा आजाद समाज पार्टी भी दम खम के साथ मजबूत संगठन के दम पर चुनाव में उतरने की तैयारी में है. प्रतिभा चक के जरिए अब प्रदेश महिला मतदाताओं को तेजी से पहुंचने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा

विधानसभा प्रभारी की सूची जारी हुई थी

आजाद समाज पार्टी ने बीती 1 अगस्त को विधानसभा के 45 प्रभारियों की सूची जारीकी थी. इसमें एक भी प्रभारी जनरल कैटेगरी का नहीं बनाया गया था. सबसे ज्यादा प्रभारी 18 अनुसूचित जाति से और 16 ओबीसी से 10 मुस्लिम और एक सिख को बनाया गया. संदेश साफ था कि बहुजन लड़ाई को आगे बढ़ाना और बाबा साहेब का संदेश हर वोटर तक पहुंचाना होगा.

प्रभारियों के साथ महिला वोट बैंक पर भी नजर

चंद्रशेखर यूपी चुनाव कें मद्देनजर तेजी से अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं. पहले प्रभारियों की लिस जारी कर वोटरों को पार्टी से जोड़ने की कवायद शुरू की है और अब महिला मोर्चा की टीम का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर ये साफ कर दिया है कि लड़ाई बड़ी होने वाली है. 

यहां बता दें कि चंद्रशेखर आजाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रैलियां कर अपने समर्थन में लोगों को जोड़ रहे हैं. इसके साथ ही लगातार संगठन का विस्तार भी कर रहे हैं. हालांकि उनकी पार्टी की आगमी चुनाव अकेले लड़ेगी या किसी गठबंधन के साथ मिलाकर लड़ेगी इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन हां इतना स्पष्ट है कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ेगी. खुद चंद्रशेखर लगातार बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को लेकर मुखर रहते हैं.

यह भी पढ़ें: फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला



Source link

Related Posts

फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

‘राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें’, INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन की ओर से किए जाने वाले…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश में बाढ़ के खतरे से आबादी और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज

दिल्ली में जबरन प्रदर्शन करने की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top