बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन की ओर से किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने INDIA गठबंधन के नेताओं को असफल बताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें नकार दिया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला और विपक्ष को अगले पांच साल तक इंतजार करने की सलाह दी.
रामकृपाल यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता असफल लोग हैं और जनता ने उन्हें चुनाव के जरिए साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को अब अगले पांच साल तक धैर्य के साथ प्रयास करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता अपना धैर्य खो चुके हैं और राजनीतिक मुद्दे खड़े करने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
मंत्री ने विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो देश, जनता के हित और उनके अपने संगठन के लिए उचित नहीं है. रामकृपाल यादव ने दावा किया कि जनता विपक्ष को आगे भी सबक सिखाएगी.
कानून हाथ में नहीं लेने की दी सलाह
रामकृपाल यादव ने INDIA गठबंधन के नेताओं से नियंत्रण में रहने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि विपक्ष को अगले पांच साल तक इंतजार करना चाहिए और सत्ता में लौटने का सपना नहीं देखना चाहिए.
#WATCH पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने INDIA गठबंधन के 12 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “INDIA गठबंधन वाले असफल लोग हैं। जनता ने इनको अदालत के माध्यम से साफ इनकार कर दिया है। अब इनको 5 साल तक थोड़ा प्रयास करना चाहिए। ये लोग अपने धैर्य खो चुके हैं और ये मुद्दा बनाना चाहते हैं। उसमें राहुल गांधी मुख्य रूप से भूमिका अदा कर रहे हैं जो देश के लिए, उनके हित के लिए और उनके संगठन के लिए उचित नहीं है। जनता उनको अभी और सबक सिखा देगी। इसलिए नियंत्रण में रहिए, कानून को हाथ में मत लीजिए और अगले 5 साल तक सिर्फ इंतजार कीजिए, आप सत्ता का सपना मत देखिए।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा
इस बीच, आज रविवार 11 अक्टूबर को CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने तीनों को रिहा करने का आदेश दिया, वकील सौतिक बनर्जी ने उनकी रिहाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तीनों वहां से जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान














