• Home
  • शिक्षा समाचार
  • SHRESHTA Admission 2027: 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, SHRESHTA 2027 के लिए आवेदन शुरू
Image

SHRESHTA Admission 2027: 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, SHRESHTA 2027 के लिए आवेदन शुरू


SHRESHTA Admission 2027: देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक बेहद शानदार अवसर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने SHRESHTA NETS 2027 लक्षित क्षेत्रों के हाई स्कूलों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

योग्य छात्र एवं छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/shreshta पर जाकर 30 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. खास बात यह है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क है और किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

आवेदन सुधार और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, केवल ऑनलाइन मोड में भरे गए फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यदि किसी छात्र के फॉर्म में कोई गलती रह जाती है, तो एजेंसी 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो खोलेगी. इस तय समय सीमा के बाद किसी भी विवरण में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी.

SHRESHTA NETS 2027 की प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप 20 दिसंबर 2026 को पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन? जानें जरूरी योग्यता

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और DNT – जो SC, ST या OBC श्रेणी में कवर नहीं होते के मेधावी छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं. इसके लिए आवश्यक है कि छात्र वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 8वीं या कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हो.

इसके अलावा, छात्र के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो 31 मार्च 2027 को आधार मानकर कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच और कक्षा 11वीं के लिए 14 से 18 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: AICTE Fellowship 2026: बगैर टेस्ट और इंटरव्यू के 1 लाख की फेलोशिप दे रहा AICTE, ऐसे करें अप्लाई

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

यह प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर को चार मुख्य भागों में बांटा गया है, जिनमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान शामिल हैं. प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्र को 4 अंक दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Amazon Fresher Hiring: Google, Microsoft और Amazon में फ्रेशर्स को कैसे मिलती है नौकरी, शुरुआती सैलरी कितनी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

J&K Revises School Timings: कश्मीर में ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय, देखें नया शेड्यूल

J&K Revises School Timings: कश्मीर घाटी से जुड़े स्कूली बच्चों के लिए जरूरी अपडेट आया है. कश्मीर घाटी…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

QS Ranking 2027: QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में भारत का बढ़ा दबदबा, टॉप में शामिल हुआ IIT दिल्ली

QS Ranking 2027: वर्ल्ड हायर एजुकेशन के क्षेत्र में भारतीय यूनिवर्सिटीज ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

NEET UG reforms: नंदन नीलेकणी कमेटी को NEET UG पर मिले सुझाव, जानें परीक्षा सुधार के प्रस्ताव?

NEET UG Reforms: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के पैटर्न में आने वाले दिनों…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

NTA News: NTA की परीक्षाओं का बदलेगा सिस्टम, हर जिले में तैयार होंगे 2 परीक्षा केंद्र

NTA News: देश में नीट और जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को और पारदर्शी, सुरक्षित और…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top