• Home
  • शिक्षा समाचार
  • RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती का रिजल्ट जारी, 27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट
Image

RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती का रिजल्ट जारी, 27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट


RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल के तहत विज्ञापित पदों के लिए आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने 17 सितंबर 2026 को आयोजित हुई सीबीटी 2 परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के तहत कुल 3058 पदों पर योग्य की उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दूसरे चरण की परीक्षा में कुल 45,898 उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिनका रिजल्ट और स्कोर कार्ड ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है.

जोन वाइज कटऑफ

आरआरबी एनटीपीसी की ओर से इस परीक्षा के लिए कट ऑफ रेलवे जोन, कैटेगरी और पोस्ट के अनुसार जारी की गई है. इसमें आरआरबी रांची एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 की जनरल कटऑफ 86.66, एससी की 78.84 और ओबीसी 86.08 अंक गई है. इस तरह से दूसरे जोन जैसे मुंबई, पटना, अजमेर, कोलकाता और प्रयागराज के उम्मीदवार संबंधित रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ चेक कर सकते हैं.

27 नवंबर को होगा टाइपिंग स्किल टेस्ट 

आरआरबी अजमेर और दूसरे क्षेत्रीय पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार सीबीटी 2 में शानदार प्रदर्शन करने वाले और मेरिट के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को अगले चरण यानी कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. योग्य उम्मीदवारों के लिए यह अगला एग्जाम 27 नवंबर 2026 को आयोजित होना संभावित है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए चुने जाना किसी भी स्थिति में नौकरी की अंतिम गारंटी नहीं है. बल्कि इसके बाद होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सीबीटी 2 और सीबीटी- एसटी दोनों के प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा. 

कब तक जारी होगा टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड?

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी उम्मीदवारों को समय पर दी जाएगी. वहीं परीक्षा की तिथि से लगभग 10 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर सिटी इंटीमेशन स्लिप लाइव की जा सकती है, जिससे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी.  वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से महज 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. इसके अलावा बोर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एसएमएस के जरिए छात्रों को जरूरी सूचना भेजेगा. 

ये भी पढ़ें-November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स

शॉर्ट लिस्टिंग और आरक्षण के नियम 

सीबीटीएसटी के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग सीबीटी 2 में प्राप्त अंकों की मेरिट और सीबीटी 1 के कट ऑफ अंकों को ध्यान में रखकर की गई है. वहीं जो उम्मीदवार ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, ईडब्लूएस,  पीडब्ल्यूबीडी या एक्स सर्विसमैन कैटेगरी के तहत आरक्षण का लाभ लेकर इस चरण तक पहुंचे हैं, उन्हें आगे की पूरी प्रक्रिया में उनकी आरक्षित कैटेगरी के अंतर्गत ही माना जाएगा. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट सीईएन 07/2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. 
  • इसके बाद स्क्रीन पर सुरक्षा कैप्चा भरकर सबमिट कर दें. 
  • अब अपना स्कोरकार्ड और सीबीटीएसटी के लिए क्वालीफाइंग स्टेटस आपके सामने आ जाएगा.
  • लास्ट में रिजल्ट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-Jobs News: HAL में निकली ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NCERT Class 10 New Books 2027: CBSE छात्राें के लिए बड़ी खबर, 2027 सत्र से पहले आएगी NCERT की नई किताबें 

NCERT Class 10 New Books 2027: NCERT की ओर से बोर्ड स्टूडेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर आ…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 120 वैकेंसी के लिए मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Engineers Jobs: AI की दौड़ में इंजीनियरों की बदलेगी किस्मत, इन 5 टेक्निकल जॉब्स में मिल रहे करोड़ों के पैकेज

इस नए बदलाव ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई ऐसे नए करियर ऑप्शन खोले हैं, जिनके सैलरी पैकेज…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

PGI Exam Cancelled: लखनऊ पीजीआई की भर्ती परीक्षा में बड़ी लापरवाही, तीन केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम

 PGI Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top