• Home
  • शिक्षा समाचार
  • NCERT Class 10 New Books 2027: CBSE छात्राें के लिए बड़ी खबर, 2027 सत्र से पहले आएगी NCERT की नई किताबें 
Image

NCERT Class 10 New Books 2027: CBSE छात्राें के लिए बड़ी खबर, 2027 सत्र से पहले आएगी NCERT की नई किताबें 


NCERT Class 10 New Books 2027: NCERT की ओर से बोर्ड स्टूडेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. एनसीईआरटी दिसंबर 2026 तक क्लास 10वीं की नई टेक्स्ट बुक रिलीज करने का प्लान बना रहा है. रिपाेर्ट्स के अनुसार एनसीईआरटी ने नई बुक को लेकर अपनी तैयार पूरी कर ली है. वहीं बताया जा रहा है कि  2027 का एकेडमिक सेशन शुरू होने से लगभग 3 महीने पहले यह बुक छात्रों के लिए उपलब्ध हो जाएगी. जिससे स्टूडेंट्स और टीचर्स को अपडेटेड सिलेबस समझने के लिए और समय मिलेगा. इसे लेकर एनसीईआरटी के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि क्लास 10 के सभी सब्जेक्ट का सिलेबस 15 नवंबर 2026 तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन को भेज दिया जाएगा.  वहीं अपडेटेड सिलेबस एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. 

सभी विषयों को कवर करेंगी नई बुक 

एनसीईआरटी की नई किताबों को लेकर कहा जा रहा है कि ये किताबें सभी विषयों को कवर करेगी. एनसीईआरटी की कक्षा 10वीं की नई रिवाइज्ड टेक्स्ट बुक में इंग्लिश, उर्दू, हिंदी, मैथ्स, संस्कृत, साइंस, सोशल साइंस, स्किल एजुकेशन, आर्ट और फिजिकल एजुकेशन शामिल होंगे. वहीं भाषा की किताबें 20 नवंबर तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि बाकी किताबें दिसंबर 2026 तक रिलीज करने का प्लान है. इसके अलावा नई किताबें बदले हुए स्कूल करिकुलम के तहत तैयार की जा रही है. 2027 में क्लास 10 में आने वाले स्टूडेंट 2027-28 के लिए इन किताबों का इस्तेमाल करेंगे. 

ये भी पढ़ें-Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू

स्टूडेंट को क्या होगा इससे फायदा?

बताया जा रहा है कि टेक्स्ट बुक्स के जल्दी रिलीज होने से स्टूडेंट को नया एकेडमिक सेशन शुरू होने से पहले बदला हुआ सिलेबस समझने में मदद मिलेगी. जो स्टूडेंट अभी क्लास 9 में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी अपने बोर्ड एग्जाम से पहले क्लास 10 का सिलेबस देखने का मौका मिलेगा. टीचर्स के पास अपडेटेड कंटेंट को रिव्यू करने और बदले हुए सिलेबस के हिसाब से लेसन तैयार करने के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा. एनसीईआरटी का मकसद कई प्लेटफार्म पर तय कीमतों पर टेक्स्ट बुक उपलब्ध कराना भी है, ताकि ब्लैक मार्केटिंग और पायरेटेड किताबों की बिक्री की संभावना कम हो सके. 

कहां से खरीद सकते हैं नई किताबें?

एक बार एनसीईआरटी की ओर से किताबें रिलीज होने के बाद स्टूडेंट्स टेक्स्ट बुक एनसीईआरटी की वेबसाइट ncert.nic.in से खरीद सकते हैं. इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और आर्मी पोस्ट सर्विसेज पर भी किताबें उपलब्ध होगी, स्टूडेंट्स यहां से भी किताबें खरीद सकते हैं. वहीं अगर डेटा की बात करें तो एनसीईआरटी ने 2026 एकेडमी ईयर के दौरान 70.9 मिलियन टेक्स्ट बुक्स बेचीं,  जो अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है.  यह बदली हुई किताबें नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत स्कूली शिक्षा में हो रहे बदलाव का हिस्सा है. 

ये भी पढ़ें-DU Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 120 वैकेंसी के लिए मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Engineers Jobs: AI की दौड़ में इंजीनियरों की बदलेगी किस्मत, इन 5 टेक्निकल जॉब्स में मिल रहे करोड़ों के पैकेज

इस नए बदलाव ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई ऐसे नए करियर ऑप्शन खोले हैं, जिनके सैलरी पैकेज…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

PGI Exam Cancelled: लखनऊ पीजीआई की भर्ती परीक्षा में बड़ी लापरवाही, तीन केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम

 PGI Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

West Bengal Semester System: पश्चिम बंगाल में 11वीं 12वीं की परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फिर लागू होगा पुराना पैटर्न?

West Bengal Semester System: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top