• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी…’, पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर
Image

‘इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी…’, पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर


रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों के बीच बज बना हुआ है, ये एडवांस बुकिंग में ही रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है. ऐसे में अब उन्होंने फिल्म में दिखाए गए पुष्पक विमान को लेकर बात की और इसकी तुलना एलन मस्क के साथ ही टेस्ला की फ्लाइंग कार से कर दिया, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए.

दरअसल, रणबीर कपूर इन दिनों ‘रामायणम्’ के प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में हाल ही में रणबीर, यश, रकुल प्रीत सिंह और नितेश तिवारी साथ में एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे. जहां पर एक्टर ने ‘रामायणम्’ को लेकर बात की और इस दौरान उन्होंने ‘पुष्पक विमान’ पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

‘इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी…’

रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर इवेंट से वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो ‘रामायणम्’ के पुष्पक विमान को लेकर कहते हैं, ‘मैं ये भी बताना चाहता हूं कि एलन मास्क ने हाल ही में एक फ्लाइंग कार बनाई है. लेकिन मुझे लगता है कि भारत ने तो ऐसा 5000 साल पहले ही पुष्पक विमान के जरिए कर लिया था. इंडिया के पास पहले से ही है.’ रणबीर का ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर

ट्रोल्स के निशाने पर आए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर पुष्पक विमान को लेकर दिए बयान के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. लोगों ने उनके स्टेटमेंट पर जमकर खरी-खोटी सुनाई. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे पता है बोलना पड़ता है लेकिन सच में अब ऑडियंस काफी समझदार हो चुकी है रणबीर जी. जोकर लग रहे हो ये सब बोलते हुए. सबको पता है कोई नहीं मानता ये सब. इंडिया ने फ्लाइंग कार बनाई थी 5000 साल पहले.’ दूसरे ने लिखा, ‘रोडस्टर सामने है लेकिन पुष्पक विमान अभी भी किताबों और फिल्मों में है.’ इसी तरह से लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

‘रामायणम्’ में पुष्पक विमान की भूमिका क्या?

बहरहाल, अगर ‘रामायणम्’ में पुष्पक विमान की भूमिका के बारे में बात की जाए तो ये रावण का उड़ने वाला वाहन था. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रावण ने सीता हरण इस विमान के जरिए किया था. इसका संबंध भगवान राम से भी बताया जाता है. कथाओं के अनुसार, ये भगवान राम की अयोध्या वापसी की यात्रा का भी हिस्सा बनता है.

इसके साथ ही अगर एलन मस्क और टेस्ला की फ्लाइंग कार के बारे में बात की जाए तो उनकी ओर से हाल ही में नई रोडस्टर कार पेश की गई थी, जिसमें रॉकेट स्टाइल थ्रस्टर्स लगे हैं. इस कार को लेकर मस्क ने दावा किया था कि ये गाड़ी उड़ सकती है. टेस्ला ने इसके प्रोडक्शन का लक्ष्य 2028 तक रखा है.

‘रामायणम्’ के बारे में

वहीं, अगर ‘रामायणम्’ के बारे में बात करें तो इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं और इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसका बजट 4000 करोड़ है. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें साई पल्लवी सीता तो रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. वहीं, सनी देओल, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Related Posts

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान खान को लगाई फटकार, तो एक्टर ने मांगी माफी, अब प्रोटेस्ट में नहीं लेंगे हिस्सा

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने ‘लीव इंडिया नोटिस’ जारी किया था. इस नोटिस में उन्हें 28…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)

सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के पावन अवसर पर मेकर्स ने फैंस को फिल्म ‘किंग’ (King) का…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘धुरंधर’-‘लगान’ से ‘मोहब्बतें’ तक, ये हैं भारत की 10 सबसे लंबी फिल्में, दो हैं 4 घंटे से ज्यादा बड़ी

कई फिल्में न सिर्फ अपनी कहानी और दमदार किरदारों के लिए याद की जाती हैं, बल्कि वो अपने…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FRRO के ‘लीव इंडिया नोटिस’ पर रोक जारी, 7 दिसंबर को अगली सुनवाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के FRRO के नोटिस के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top