• Home
  • खेल समाचार
  • ऋषभ पंत तीसरे मैच से बाहर, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल; मिलेगा एक और मौका!
Image

ऋषभ पंत तीसरे मैच से बाहर, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल; मिलेगा एक और मौका!


टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक 29 साल के ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं. वह लंबे समय से चोटिल हैं, और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. अब फिटनेस टेस्ट में फेल होने की वजह से पंत न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से बाहर हो गए हैं. 

ऋषभ पंत पिछले महीने श्रीनगर में ईरानी कप मैच के दौरान चोटिल हुए थे. उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) की समस्या हुई थी. अब उन्हें वापसी से पहले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, जिसमें वह अभी तक पास नहीं हुए हैं. हालांकि, अभी ऋषभ पंत के पास एक और मौका है. अब वह कुछ दिनों में दूसरा अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास करने पर सीधे वेलिंगटन में टीम से जुड़ सकते हैं.

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सोर्स के हवाले से लिखा, ऋषभ पंत के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की संभावना बहुत कम है. टीम प्रबंधन उन्हें उबरने के लिए कुछ और दिन देना चाहेगा जिससे कि वह टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ सकें और वेलिंगटन में अभ्यास कर सकें. दूसरे फिटनेस टेस्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.”

बता दें कि पहले ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीनों अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए की टीम में चुना गया था, लेकिन चोटिल होने की वजह से पहले दोनों मैच नहीं खेल सके. अब वह तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान) केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, ऋषभ पंत (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें- 

‘भारतीय टीम मैनेजमेंट मुझे…’, 55 गेंद में शतक ठोकने के बाद सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान



Source link

Related Posts

‘भारतीय टीम मैनेजमेंट मुझे…’, 55 गेंद में शतक ठोकने के बाद सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान

पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान ने 2026 रणजी ट्रॉफी…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

94 मैच और अक्टूबर से अप्रैल की विंडो, ललित मोदी ने IPL को लेकर दिया बड़ा सुझाव

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट फेंचाइजी लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: लगातार चौथी जीत, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री

टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत के साथ 2026 हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy Punjab 2026)…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

किसी से नहीं डरते गौतम गंभीर? न्यूजीलैंड पर सीरीज के बाद कही बड़ी बात; जानें क्या कहा

भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है. आखिरी दो मुकाबलों में टीम इंडिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top