• Home
  • खेल समाचार
  • किसी से नहीं डरते गौतम गंभीर? न्यूजीलैंड पर सीरीज के बाद कही बड़ी बात; जानें क्या कहा
Image

किसी से नहीं डरते गौतम गंभीर? न्यूजीलैंड पर सीरीज के बाद कही बड़ी बात; जानें क्या कहा


भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है. आखिरी दो मुकाबलों में टीम इंडिया को रिएलिटी चेक मिला, क्योंकि वह दोनों बार कीवी टीम से हार गई. मगर सीरीज जीतने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर के तेवर देखने लायक रहे. गंभीर का कहना है कि ‘डर शब्द’ का उनकी डिक्शनरी में कोई स्थान नहीं है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा, “मेरी डिक्शनरी में डर जैसा कोई शब्द नहीं है.” कोच ने भारतीय खिलाड़ियों की भी तारीफ की कि कैसे उन्होंने थकान भरे शेड्यूल के बावजूद न्यूजीलैंड को उसी के घर में कड़ी चुनौती दी.

गंभीर ने आगे कहा, “जिस तरह हमारे खिलाड़ियों ने दबाव का सामना किया, 15 घंटे की हवाई यात्रा और फिर केवल एक प्रैक्टिस सेशन के बाद पहला मैच जीतना तारीफ के काबिल रहा.” याद दिला दें कि टीम इंडिया ने सीरीज के पहले तीनों मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. मगर आखिरी 2 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने वापसी की.

आखिरी टी20 मैच हार भारत

हैमिल्टन में खेले गए आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में टिम सीफर्ट के 93 रन और ग्लेन फिलिप्स की 65 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 18 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की ओर से सिर्फ अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी एक-एक विकेट चटका पाए.

हम सुधार कर सकते हैं – श्रेयस अय्यर

दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि उनकी टीम गेंदबाजी और फील्डिंग डिपार्टमेंट में बेहतर कर सकती थी. उन्होंने न्यूजीलैंड की कठिन परिस्थितियों और यहां क्रिकेट खेलने का आनंद लेने की बात भी कही. आखिरी 2 मैच हारने पर अय्यर ने कहा कि यह सीखने आकर खुद को ज्यादा बेहतर करने के लिए पुश करने का बढ़िया अवसर था, लेकिन टीम उसपर खरा नहीं उतर पाई. अय्यर ने आने वाले मुकाबलों में फील्डिंग के स्तर को बेहतर करने की उम्मीद जताई.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां

भारत को टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड पर 3-2 से जीत मिली है. पहले तीनों मुकाबले जीतने के बाद…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, स्क्वाड में किए 4 बहुत बड़े बदलाव

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका लगा है. रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश

India Head Coach Gautam Gambhir Salary: गौतम गंभीर साल 2024 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘भुवनेश्वर को खिलाना सबसे बड़ी गलती…’, इरफान पठान के बयान से मचा बवाल; जानें क्या कहा

भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापस लाना सही फैसला नहीं था. यह कहना है पूर्व वर्ल्ड कप…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top