• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘UGC का विरोध सवर्णों का हक’, केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
Image

‘UGC का विरोध सवर्णों का हक’, केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगी है. UGC के नए नियमों को लेकर बीजेपी विधायक ने खुलकर अपनी नजराजगी जाहिर की है. प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में UGC पर सवाल पूछने वाले युवक को थप्पड़ मारे जाने के मामले में भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का हक है. कोई अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखता.

दरअसल 1 नवंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय परशुराम सेना की ओर से प्रबुद्ध महाकुंभ सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अतिथि के तौर कर शामिल हुए थे. जिस वो सभा को संबोधित कर रहे थे उस दौरान दो युवकों ने UGC के नए नियमों को लेकर सवाल उठाए और उनसे जवाब मांगा. इस पर केशव मौर्य ने युवकों से कहा, ‘चुप रहो, चलो. मैं सब कुछ बोलूंगा. मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं.

लखनऊ: 23-26 नवंबर तक होगा राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव, 150 से अधिक शिल्पकार दिखाएंगे हुनर

तेज नारेबाजी के दौरान पुलिस ने पकड़ा

कार्यक्रम में तेजी से नारेबाजी होने लगी. मौके पर पुलिसकर्मी दोनों युवकों को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाने लगे. इसी दौरान भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो 2 नवंबर को सामने आया. इसके बाद भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना पर नाराजगी जताई. 

सीट पर दावेदारी का डर

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला ने बताया कि हर्षवर्धन बाजपेयी के पहले इस तरह खुलकर बयान नहीं दिखते थे. हालांकि, वर्ष 2018 में पुलिस और आईपीएस अधिकारियों के साथ विवाद को लेकर भी वह चर्चा में आए थे. प्रयागराज जिले से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आते हैं. लेकिन, केशव प्रसाद मौर्य का राजनीतिक कद बड़ा है. ऐसे में भविष्य में प्रयागराज उत्तर विधानसभा सीट को लेकर भी राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं. बाजपेयी का UGC के मुद्दे पर खुलकर सामने आना अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने और संभावित प्रतिस्पर्धा के लिए पहले से मोर्चेबंदी करने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है. 

इलाहाबाद उत्तर सीट से दो बार के विधायक

हर्षवर्धन बाजपेयी प्रयागराज की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं. वह 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं. उनके पिता अशोक कुमार बाजपेयी भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं.

‘2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास’- मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह



Source link

Related Posts

यूपी में बदली गांवों की तस्वीर, 2.25 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पानी

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

INDIA गठबंधन की रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल बोले, ‘मेरा अनुमान…’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दीपोत्सव के दशक पर तकनीक और कला का अद्भुत संगम, 22 मिनट चलेगा सिनेमैटिक शो

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में अयोध्या का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप निरंतर निखर रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, 1464 छात्र-छात्राएं कर रहे अध्ययन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top