एनवीडिया से जुड़े विवाद पर चीनी विदेश मंत्रालय ने रिएक्ट किया है. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन तथाकथित स्पाइ वाले दावों पर अपना रुख पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुका है. चीन ने साफ कहा है कि अमेरिका को तकनीक पर पाबंदियां लगाने के बहाने ढूंढने के लिए ‘चीनी जासूस’ जैसी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ना बंद कर देना चाहिए.
Nvidia से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए, चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि चीन की विज्ञान-तकनीकी प्रगति, नई खोजों और खुले सहयोग पर निर्भर है. अमेरिका को तकनीकी प्रतिबंध लगाने के बहाने चीनी जासूस वाली कहानियां गढ़ना बंद कर देना चाहिए.
माओ निंग ने गुरुवार को एक प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा, चीन की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति, नई खोज और खुले सहयोग का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजिंग दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति को लागू करने के लिए वाशिंगटन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.
चीन को बदनाम करने की कोशिश
हाल ही में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने चीनी स्पाइ वाले दावों को आधारहीन करार देते हुए कहा था कि ये चीन को बदनाम करने की कोशिश है.
क्या है मामला
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का नाम एलिस हुआंग नाम की एक चीनी बिजनेसवुमन से जोड़ा गया. एफबीआई को संदेह है कि ये महिला चीनी स्पाइ है और बीजिंग के लिए काम करती है. मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने इस बात की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है. इसमें पता लगाया जाएगा कि क्या जेन्सेन किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया था.
ये मामला सामने आने के बाद जेन्सेन के दो और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया है. उन्होंने कंपनी को एक मेल भेजकर ये स्वीकार भी किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. हालांकि उन्होंने मेल में उस महिला के नाम का जिक्र नहीं किया है. दो और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सामने आने के बाद उन्होंने एनवीडिया के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने डीके शिवकुमार संग मेट्रो से किया सफर, टिकट भी लिया, देखें वीडियो
















