• Home
  • शिक्षा समाचार
  • December Exam Calendar: दिसंबर में परीक्षाओं का महासंग्राम, UP PCS से CTET और TGT तक देखें पूरा शेड्यूल 
Image

December Exam Calendar: दिसंबर में परीक्षाओं का महासंग्राम, UP PCS से CTET और TGT तक देखें पूरा शेड्यूल 


December Exam Calendar: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं रहने वाला है. उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली एक के बाद एक बैक टू बैक परीक्षाओं के कारण दिसंबर का महीना बहुत व्यस्त होने वाला है. 3 दिसंबर को प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा से शुरू होने वाला यह सिलसिला 24 दिसंबर को यूपी टीजीटी परीक्षा के समापन तक जारी रहेगा. इस दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रतिष्ठित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, केंद्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट, यूपी पीजीटी और दूसरे डिपार्टमेंट की स्क्रीनिंग परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सीमित समय और लगातार होने वाले परीक्षाओं के बीच सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों का पूरी तरह स्मार्ट रिवीजन और सटीक टाइम टेबल पर फोकस करना होगा. 

ये भी पढ़ें-ICAR Recruitment 2026: ICAR संस्थानों में 1393 पदों पर निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू ऐसे होगा चयन

नंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल 

  • 3 और 4 दिसंबर 2026- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों और एडेड प्राथमिक स्कूलों के सम्बद्ध विभागों के सहायक अध्यापकों के लिए कुल 12,405 पदों पर इस परीक्षा का आयोजित किया जाएगा. 
  • 6 दिसंबर 2026- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक सेवा परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर को किया जाएगा. करीब 500 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा.
  • 12 और 13 दिसंबर 2026-  सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सीटीईटी परीक्षा का आयोजन इन्हीं 2 दिन में किया जाएगा. जिसमें देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे.
  • 14 से 19 दिसंबर 2026- उच्च शिक्षा में रिसर्च और सहायक प्रोफेसर बनने की पात्रता तय करने वाले यूजीसी नेट की परीक्षा इस दौरान संभावित है.
  • 15 और 16 दिसंबर 2026- उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता के 2607 पदों के लिए 15 और 16 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी.
  • 16, 17 और 18 दिसंबर 2026- इस समय में तकनीक और चिकित्सा विभागों की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. इसमें 16 दिसंबर को औषधि निरीक्षक, 17 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग की सहायक वास्तविक स्क्रीनिंग परीक्षा और 18 नवंबर को चिकित्सा अधिकारी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
  • 20 दिसंबर 2026-  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 20 दिसंबर को लेखपाल, लेखपाल परीक्षक और विधान भवन रक्षक पद के लिए परीक्षा कराई जाएगी.
  • 23 और 24 दिसंबर 2026- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी के 17,735 पदों के लिए लिखित परीक्षा दिसंबर के अंत में आयोजित कराई जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें-Marriages Course: अब शादी से पहले भी करनी होगी तैयारी, जानें क्या हैं गोवा का Marriage Readiness Course?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NLC GET Recruitment 2026: इंजीनियरिंग के 4 क्षेत्रों में भर्ती, NCL India में GET के पदों पर आवेदन शुरू

NLC GET Recruitment 2026: देश की प्रमुख नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Delhi University: कर्ज के बोझ से बढ़ सकती है DU की फीस? 161 करोड़ की उधारी पर काउंसिल में विरोध

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद में हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी से लिए गए कर्जों पर बढ़ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Kerala Board: केरल बोर्ड का मार्च कैलेंडर जारी, जानें कब से शुरू होंगे SSLC और प्लस 2 एग्जाम?

Kerala Board: केरल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2027 के कक्षा 10वीं और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

IIIT Faculty Recruitment: IIIT में भर्ती नियम बदला, अब कभी भी कर सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन 

IIIT Faculty Recruitment: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान  (IIIT) ने टीचर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का ऐलान किया है. अब…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top