• Home
  • खेल समाचार
  • वनडे में टीम इंडिया को 100 से कम में ALL OUT करने वाली टीमें, न्यूजीलैंड टॉप पर
Image

वनडे में टीम इंडिया को 100 से कम में ALL OUT करने वाली टीमें, न्यूजीलैंड टॉप पर


न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को महज 89 रनों पर समेट दिया. कीवी टीम ने यह मुकाबला 244 रनों से जीता, जो भारत की वनडे इतिहास में रनों की दूसरी सबसे बड़ी हार रही. 89 रन, यह ODI क्रिकेट में टीम इंडिया का छठा सबसे कम स्कोर भी है. शुक्रवार को टीम इंडिया के नाम ऐसे ही कई अनचाहे रिकॉर्ड जुड़े.

यह पहली बार नहीं है जब न्यूजीलैंड ने किसी वनडे मैच में भारतीय टीम को 100 से कम स्कोर पर समेटा है. टीम इंडिया को सबसे ज्यादा बार 100 से कम रन पर ऑलआउट करने वाली टीमों की लिस्ट में न्यूजीलैंड ही टॉप पर है. यहां देख लीजिए उन 5 टीमों की लिस्ट, जिन्होंने भारतीय टीम को वनडे पारी में 100 रन भी नहीं बनाने दिए.

न्यूजीलैंड – 3 बार

वनडे में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने कुल तीन बार 100 से कम रनों पर ऑलआउट किया है. उसने सबसे पहले साल 2010 में ऐसा किया था, जब भारत-श्रीलंका-न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज के मैच में टीम इंडिया 88 के स्कोर पर सिमट गई थी. उसके 9 साल बाद हैमिल्टन में कीवी टीम ने भारत के धुरंधरों को 92 के स्कोर पर चित्त कर दिया था. अब 2026 में न्यूजीलैंड ने तीसरी बार टीम इंडिया को 100 से कम स्कोर पर ऑलआउट किया है.

श्रीलंका – 2 बार

श्रीलंका भी दो बार अपनी पड़ोसी टीम को 100 से कम स्कोर पर समेट चुकी है. साल 2000 में भारत की पूरी टीम 54 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जो आज भी उसका ODI क्रिकेट के इतिहास  में सबसे छोटा स्कोर है. श्रीलंका ने 1986 में भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था, जब पूरी टीम 78 रन बना पाई थी.

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका – 1 बार

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक बार भारतीय टीम को 100 रन से कम स्कोर पर रोका है. ऑस्ट्रेलिया ने साल 1981 में भारतीय टीम को 63 रनों पर ऑलआउट किया, जो वनडे में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर भी है. वहीं पाकिस्तान ने आज से करीब 48 साल पहले टीम इंडिया को केवल 78 रन बनाने दिए थे. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने साल 2006 में भारतीय टीम को 91 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था.

ODI में भारत के सबसे कम स्कोर

54 रन बनाम श्रीलंका
63 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया
78 रन बनाम श्रीलंका
79 रन बनाम पाकिस्तान
88 रन बनाम न्यूजीलैंड
89 रन बनाम न्यूजीलैंड
91 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका
92 रन बनाम न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें:

चौथे ODI के बाद विराट कोहली ने मैट हेनरी को दिया स्पेशल गिफ्ट, न्यूजीलैंड ने शेयर किया वीडियो



Source link

Related Posts

54 छक्के-चौके, 361 रन… आर्यवीर सहवाग ने जीता POTT अवार्ड, U19 एशिया कप में ऐसा रहा रिकॉर्ड

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग के लिए अंडर-19 एशिया कप 2026 शानदार रहा. उन्हें टूर्नामेंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

कौन हैं मोहित उलवा? U19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

मोहित उलवा ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में 49 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके दम पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

इसी महीने फिर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, अब वैभव सूर्यवंशी लेंगे बदला; नोट कर लें तारीख

अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल काफी रोमांचक हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, कब, कहां और किस चैनल पर देखें लाइव?

14 नवंबर को अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की महटक्कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top