Image

NRI जमा में 23.3% की वृद्धि, अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 में 14.55 अरब डॉलर का इन्फ्लो


अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा जमा की कई राशि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23.3 प्रतिशत बढ़कर 14.55 अरब डॉलर हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक पिछले साल…

Last Updated: अप्रैल 22, 2025 | 11:15 PM IST

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा जमा की कई राशि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23.3 प्रतिशत बढ़कर 14.55 अरब डॉलर हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि में एनआरआई जमा में आने वाली राशि 11.8 अरब डॉलर थी।

फरवरी 2025 तक कुल एनआरआई जमा 160.33 अब डॉलर है। क्रमिक आधार पर कुल एनआरआई जमा 87.3 करोड़ डॉलर कम हुआ है, जो जनवरी 2025 में 161.21 अरब डॉलर था। एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जमा शामिल है। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच सबसे ज्यादा आवक एफसीएनआर (बैंक) या एफसीएनआर (बी) जमा में हुई है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इन खातों में इस अवधि के दौरान करीब 6.75 अरब डॉलर आए हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 5.53 अरब डॉलर जमा हुए थे। एफसीएनआर (बी) खातों में फरवरी 2025 के अंत तक कुल जमा राशि 32.49 अरब डॉलर थी। इस अवधि के दौरान एनआरई जमा में 4.01 अरब डॉलर आए हैं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 2.63 अरब डॉलर आए थे। फरवरी 2025 तक एनआरई जमा 97.93 अरब डॉलर था। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच एनआरओ जमा में 3.79 अरब डॉलर जमा हुए हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 3.63 अरब डॉलर जमा हुए थे।



Source link

Related Posts

वैश्विक व्यापार युद्ध का भारत की अर्थव्यवस्था पर सीमित असर, घरेलू वृद्धि इंजन मजबूत

भारतीय रिजर्व बैंक की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर बुलेटिन में कहा गया है कि इस समय चल…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

World Bank ने FY26 के लिए भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 6.3% किया, वैश्विक अनिश्चितता को बताया कारण

विश्व बैंक (World Bank) ने बुधवार को वैश्विक आर्थिक कमजोरी और नीति अनिश्चितता के बीच चालू वित्त…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

यूपी में महिलाएं बनेंगी ‘कृषि सखी’, मिलेगी ट्रेनिंग, मानदेय होगा 5,000 रुपये

उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड और गंगा तट के इलाकों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top