• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • होने वाली सास का दिल कैसे जीता था? इस तरह हुई थी अमिताभ-जया की शादी, बिग बी ने खोला राज
Image

होने वाली सास का दिल कैसे जीता था? इस तरह हुई थी अमिताभ-जया की शादी, बिग बी ने खोला राज


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फैंस को अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं. शो में अक्सर ही बिग बी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में एक कंटेस्टेंट ने उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल करते हुए पूछा था कि आपने अपनी होने वाली सास को किस तरह मनाया था? आइए जानते हैं कि इस पर बिग बी ने क्या कहा?

ये भी पढ़ें: अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

कंटेस्टेंट ने पूछा- होने वाली सास का कैसे जीता था दिल?

कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक लेटेस्ट एपिसोड में कोलकाता की कंटेस्टेंट अहेली रॉय ने अमिताभ बच्चन से सवाल किया था कि जया बच्चन से शादी के लिए उन्होंने अपनी होने वाली सास को कैसे मनाया था और किस तरह से उनका दिल जीता था? 

होने वाली सास का दिल कैसे जीता था? इस तरह हुई थी अमिताभ-जया की शादी, बिग बी ने खोला राज

अमिताभ ने कंटेस्टेंट के सवाल पर कहा, ‘इस बारे में हमारी जया की फैमिली से कोई खास बात नहीं हुई थी. एक दिन मैंने ऐसे ही जया से कह दिया था कि हमें शादी कर लेनी चाहिए. वो सहमत हुई और हमने फैसला ले लिया कि शादी कर लेनी चाहिए.’

शादी फिक्स होने के बाद पैरेंट्स के पास गई थीं जया

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि जब उनकी शादी फिक्स हो चुकी थी इसके बाद अपने पैरेंट्स के पास जाकर जया ने इसकी जानकारी दी थी. मुझे आज तक नहीं पता कि जया ने अपने पैरेंट्स से क्या कहा होगा, हालांकि वो भी रिश्ते के लिए तैयार थे और हमारी शादी में शामिल भी हुए.

जया-अमिताभ ने की थी लव मैरिज

बता दें कि साल 1973 की बेहतरीन फिल्म ‘जंजीर’ में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साथ में काम किया था. फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था और फिर कपल ने जून 1973 में शादी कर ली थी. 

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं अमिताभ-जया

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी के बाद दो बच्चों का वेलकम किया था. पहले उन्हें बेटे श्वेता बच्चन नंदा का स्वागत किया था. इसके बाद कपल के घर अभिषेक बच्चन ने जन्म लिया था. बता दें कि इस साल बिग बी और जया की शादी को 53 साल पूरे हो चुके थे.

ये भी पढ़ें: 2 शादी कर चुके हैं ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर, अक्षय-शाहरुख संग किया काम



Source link

Related Posts

‘मॉन्स्टर’ में दिखेगी सलमान खान-अरविंद स्वामी की टक्कर, बड़े ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू

सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. ये सलमान की सबसे बड़ी अपकमिंग…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

शाहरुख खान ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, देखते रह गए रणबीर कपूर

बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए हैं. तीनों…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

‘मेरी एक टांग नकली है…’ से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे ‘वेलकम’ के बल्लू

दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान भले ही ये दुनिया छोड़कर चले गए हैं लेकिन वो अपने काम की वजह…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, ‘वेलकम’ डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो लंग्स कैंसर से…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top