Image

JEE Advanced 2027 की तारीख का हुआ ऐलान, 23 मई को होगी परीक्षा


जेईई मेन में टॉप स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी अपडेट है. जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी. आईआईटी दिल्ली ने परीक्षा तारीख का ऐलान किया है. वहीं परीक्षा की तारीख की घोषणा के साथ ही आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस 2027 का आधिकारिक वेब पोर्टल jeeadv.ac.in भी लॉन्च कर दिया है. इस वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और दूसरी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा संस्थान ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा के दौरान ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध कराने की भी जरूरी जानकारी दी है. 

JEE एडवांस्ड में मिलेगी ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा 

आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि जेईई एडवांस्ड 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर एक बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति होगी. यह कैलकुलेटर नॉन साइंटिफिक होगा, इसमें 10 से 12 अंकों तक की डिस्प्ले उपलब्ध रहेगी, जिससे उम्मीदवारों को कैलकुलेशन करने में मदद मिलेगी. 

JEE एडवांस्ड के लिए पात्रता और नियम

  • आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जेईई एडवांस 2027 में बैठने के लिए पात्रता मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जेईई 2027 के बीई-बीटेक पेपर में सफल होने वाले 2,50,000 उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल होना अनिवार्य है.
  • वहीं उम्मीदवारों को लगातार 2 सालों में अधिकतम 2 मौके ही दिए जाएंगे. पहला प्रयास कक्षा 12वीं पास करने वाले वर्ष में और दूसरा प्रयास उसके ठीक अगले साल में होना चाहिए.
  • जनरल वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2002 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए. इसके अलावा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों काे आयु सीमा में छूट दी जाएगी 
  • उम्मीदवारों ने पहली बार 2026 या 27 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा दी हो. जिन छात्रों ने 2025 या उससे पहले पहली बार 12वीं की परीक्षा दी है, वह इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे. 

ये भी पढ़ें-IIT Kharagpur: IIT खड़गपुर में होगी मेडिकल की पढ़ाई, जानें कब शुरू होगा पहला सेशन?

उम्मीदवारों को दी गई सलाह

जेईई एडवांस्ड 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अपनी आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और दूसरी घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in विजिट करते रहे. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों को आईआईटी में JoSAA के नियमों के तहत एडमिशन मिल चुका है वे जेईई एडवांस्ड 2027 में शामिल होने के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. वहीं यह नियम उन उम्मीदवारों पर भी लागू हो सकता है, जिन्होंने आईआईटी की सीट एक्सेप्टेड कर ली थी, भले ही बाद में उन्होंने पढ़ाई जारी नहीं रखी.

ये भी पढ़ें-ICAR Recruitment 2026: ICAR संस्थानों में 1393 पदों पर निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू ऐसे होगा चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Marriages Course: अब शादी से पहले भी करनी होगी तैयारी, जानें क्या हैं गोवा का Marriage Readiness Course?

Marriages Course: लोग अपने करियर को संवारने और नौकरी पाने के लिए जिंदगी के लगभग दो दशक यानी…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

IIT Kharagpur: IIT खड़गपुर में होगी मेडिकल की पढ़ाई, जानें कब शुरू होगा पहला सेशन?

IIT Kharagpur: देश के सबसे पुराने और पहले आईआईटी खड़गपुर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

कंपनियों में बदला नौकरी का ट्रेंड, 100 में से 17 कर्मचारी अस्थायी, महिलाओं की हिस्सेदारी घटी

अस्थिर मांग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण हो रहे बदलाव, भू राजनीतिक तनाव और बढ़ती परिचालन लागत के चलते…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Semiconductor Engineering: सेमीकंडक्टर चिप बनाने के लिए क्या पढ़ना पड़ता है, 12वीं के बाद कैसे बनाएं करियर?

आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और कार जैसी कई चीजें सेमीकंडक्टर चिप की मदद से काम…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top