• Home
  • खेल समाचार
  • चौथे ODI के बाद विराट कोहली ने मैट हेनरी को दिया स्पेशल गिफ्ट, न्यूजीलैंड ने शेयर किया वीडियो
Image

चौथे ODI के बाद विराट कोहली ने मैट हेनरी को दिया स्पेशल गिफ्ट, न्यूजीलैंड ने शेयर किया वीडियो


बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने कुल 6 विकेट चटकाए. उनके स्पेल की सबसे खास बात रही कि उन्होंने पहले ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था, जिससे टीम इंडिया पर दबाव बन गया. इसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल था, जो विकेट वाली गेंद को बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाए. गेंद टप्पा खाकर अंदर आई और सीधा स्टंप को उड़ा दिया.

विराट कोहली विकेट के बाद पूरी तरह हैरान थे, जो उनके रिएक्शन से पता चल रहा था. इससे पहले उन्होंने रोहित शर्मा को स्लिप में कैच आउट कराया. कोहली को पांचवीं गेंद पर आउट करने के बाद अंतिम गेंद पर श्रेयस अय्यर को एलबीडबल्यू आउट किया, जो इस मैच में कप्तानी कर रहे थे.

मैच के बाद कोहली ने दिया गिफ्ट

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड की जीत के बाद विराट कोहली न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम में गए. न्यूजीलैंड ने अपने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया. कोहली ने मैट हेनरी को अपने ऑटोग्राफ वाली जर्सी गिफ्ट दी और उनकी गेंदबाजी की तारीफ भी की.

मैट हेनरी को मिला POTM अवार्ड

चौथे वनडे में मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 9.4 ओवरों में 27 रन देकर 6 विकेट लिए. उनकी घातक गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम 89 रनों पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड 244 रनों के बड़े अंतर से जीत गई, जो भारत की रनों के आधार पर वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार है. अब भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. न्यूजीलैंड सीरीज जीत नहीं सकती, लेकिन अंतिम मैच जीतकर ड्रा पर खत्म कर सकती है.

यह भी पढ़ें- बल्लेबाजों पर भड़के गौतम गंभीर, 89 रन पर ऑल आउट होने के बाद दिया ये बयान





Source link

Related Posts

Watch: लाइव मैच में टिम सीफर्ट से भिड़े गुरनूर बरार, बीच में कूदे विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बे ओवल ग्राउंड पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

इस भारतीय क्रिकेटर ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड. वर्ल्ड चैंपियन खिलाडी को पछाड़ा

भारत की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अक्टूबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं. जिम्बाब्वे के…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू, दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर; खुद किया अनावरण

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने  एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. हरमनप्रीत…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल… खास लिस्ट में शामिल हुए मैट हेनरी

बेन ओवल में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो मैट हेनरी रहे, जिन्होंने भारत के 6 बल्लेबाजों को अपना…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top