• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दिलजीत दोसांझ ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में जीता दिल, विदेशी सिंगर डैडी यांकी की मां के छुए पैर
Image

दिलजीत दोसांझ ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में जीता दिल, विदेशी सिंगर डैडी यांकी की मां के छुए पैर


पंजाबी म्यूजिक को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर छा गए हैं. इस बार उन्होंने अमेरिका के प्यूर्टो रिको के मशहूर सिंगर डैडी यांकी के साथ लैटिन ग्रैमीज 2026 में शानदार परफॉर्मेंस दी. दिलजीत ने इस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए डैडी यांकी को अपना बड़ा भाई बताया है.

उनकी इस परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनका एक और वीडियो सुर्खियों में है. इस वीडियो में वे यांकी की मां के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. ये वीडियो देखकर फैंस उनके स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं.

डैडी यांकी संग ‘पोकिटो‘ पर किया परफॉर्म

दरअसल, दिलजीत दोसांझ और डैडी यांकी ने हाल ही में पंजाबी-स्पेनिश गाने ‘पोकिटो’ के लिए साथ काम किया है. 30 अक्टूबर को रिलीज हुए इस गाने में दोनों सिंगर्स ने अपनी-अपनी भाषा और म्यूजिक स्टाइल का इस्तेमाल किया है.

लैटिन ग्रैमीज 2026 में दोनों ने इसी गाने पर एक साथ परफॉर्म किया. दिलजीत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया. इसमें वह गाने का पंजाबी हिस्सा गाते नजर आ रहे हैं, जबकि डैडी यांकी स्पेनिश वर्स गाते दिख रहे हैं.

वीडियो के साथ दिलजीत ने लिखा, ‘पंजाबी लैटिन ग्रैमीज तक पहुंच गए हैं! ओए, पंजाबी दुनिया के हर मंच पर बोली जाएगी. भगवान हम पर मेहरबान रहें.’ इसी के साथ उन्होंने डैडी यांकी को ‘बड़ा भाई’ बताते हुए उन्हें शुक्रिया भी कहा. उन्होंने लिखा, ‘शाउटआउट टू बिग ब्रदर डैडी यांकी. दो संस्कृतियों को एक स्टेज पर साथ लाने के लिए धन्यवाद.’

डैडी यांकी की मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

इस परफॉर्मेंस के अलावा दिलजीत का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी टीम ने शेयर किया है. इसमें डैडी यांकी अपनी मां के साथ इवेंट में पहुंचते दिखाई देते हैं. दिलजीत पहले दोनों को हाथ जोड़कर ग्रीट करते हैं.

इसके बाद डैडी यांकी उनसे हाथ मिलाते हैं और अपनी मां से मिलवाते हैं. तभी दिलजीत झुककर उनकी मां के पैर छूते हैं और आशीर्वाद लेते हैं. सिंगर का यह अंदाज देखकर डैडी यांकी भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ‘ग्रेट गाइ’ कहते हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उनके नेचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘पाजी एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे.’ एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘उन्हें इतना विनम्र देखकर बहुत अच्छा लगता है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘डाउन टू अर्थ’. 

डैडी यांकी ने भी की दिलजीत की तारीफ

लैटिन ग्रैमीज के रेड कार्पेट पर डैडी यांकी ने दिलजीत के साथ काम करने को शानदार अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि वह दिलजीत के शुक्रगुजार हैं और पंजाबी म्यूजिक व रेगेटन उन्हें एक-दूसरे के रिश्तेदारों जैसे लगते हैं. उनके मुताबिक, अलग-अलग संस्कृतियों के मिलने से संगीत और भी खास बन जाता है.

बता दें कि ‘पोकिटो’ डैडी यांकी के 15 गानों वाले एल्बम ‘ला पोस्टल’ का हिस्सा है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन स्टिल्ज ने किया है, जिसमें पंजाबी परंपराओं से लेकर लैटिन अर्बन कल्चर की झलक दिखाई देती है.





Source link

Related Posts

‘दिलबर’ सिंगर ध्वनि भानुशाली ने की बॉयफ्रेंड यश से सगाई, फ्लॉन्ट की रिंग, देखें रोमांटिक तस्वीरें

‘दिलबर’ और ‘वास्ते’ जैसे गानों से फैंस के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘रामायण’ 600 करोड़ के पार, फ्राइडे को ‘छावा’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, जानें 9वें दिन का कलेक्शन

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. फिल्म एक के बाद एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘जया प्रदा से कोई मुकाबला नहीं…’, क्लासिक सीता ने लव-कुश संग शेयर की फोटो, साई पल्लवी से तुलना

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की तारीफ तो की…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी ‘गनमास्टर जी9’? बन सकती है इमरान हाशमी की 4th बिगेस्ट ओपनर

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को जल्द ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top